फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   High speed Bolero hits brother and sister, sister dies on the spot, brother seriously injured

Bihar News: तेज रफ्तार बोलेरो ने भाई-बहन को मारी टक्कर, बहन की मौके पर मौत, भाई गंभीर घायल

Wed, 18 Jun 2025 11:30 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 18 Jun 2025 11:30 AM IST
सार

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर नेन्हा गांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पार कर रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में बहन चांदनी कुमारी की मौके पर मौत हो गई जबकि भाई प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ।
 

विज्ञापन
High speed Bolero hits brother and sister, sister dies on the spot, brother seriously injured
चांदनी कुमारी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर नेन्हा गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पार कर रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के नेन्हा गांव निवासी अर्जुन झा की 27 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। घायल युवक उसका 25 वर्षीय भाई प्रिंस कुमार है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भाई-बहन हाजीपुर से मार्केटिंग कर लौट रहे थे। जैसे ही वे नेन्हा चौक पर गाड़ी से उतरकर सड़क पार कर रहे थे, उसी समय महुआ की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने आक्रोश में आकर हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आकाशीय बिजली गिरने से मिस्त्री की मौत, खंभे पर चढ़कर ठीक कर रहा था बारिश से टूटे तार
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि चांदनी छह बहनों और दो भाइयों में पांचवें नंबर पर थी। वह एक शिक्षिका बनने की तैयारी कर रही थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में एक युवती की मौत और एक युवक के घायल होने की पुष्टि हुई है। बोलेरो वाहन की पहचान कर ली गई है और वाहन की बरामदगी व चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed