फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: School operator did dirty work with a fourth class student, police arrested him

Bihar: स्कूल संचालक ने चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ की हैवानियत, हॉस्टल के कमरे में आकर किया ऐसा

Wed, 23 Jul 2025 07:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 23 Jul 2025 07:47 AM IST
सार

Purnea Crime News: छात्रा के साथ हुई इस हैवानियत के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी स्कूल संचालक को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। 

विज्ञापन
Bihar News: School operator did dirty work with a fourth class student, police arrested him
इंदौर में छात्रा के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में स्कूल संचालक द्वारा चौथी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ हैवानियत हुई है। घटना के बाद स्कूल संचालक के खिलाफ काफी आक्रोश है। पुलिस ने स्कूल संचालक के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। घटना जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के एबीएस तिलकराम स्कूल की है। जहां एक बच्ची स्कूल के कैमरे में सो रही थी। इसी दौरान स्कूल संचालक कैमरे में आकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। गिरफ्तार स्कूल संचालक की पहचान संजय कुमार मेहता के रूप में की गई है।

विज्ञापन


छात्रा जब सो रही थी, तब ऐसा किया
मामले की जानकारी देते हुए श्रीनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा श्रीनगर के आवासीय एबीएस तिलकराम स्कूल में रहकर पढ़ती थी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आज देर शाम अचानक स्कूल के संचालक संजय कुमार मेहता उसके कमरे में आए। मैं सोयी हुई थी। उसने मेरे साथ गलत किया। मैं जब रोने लगी तो वे मुझे चुप करा कर चले गए। मैने अपने सहेली को यह बात बतायी।
विज्ञापन

वज्रपात से दो लोगों की मौत, पांच लोग झुलसे
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के माता-पिता थाना पहुंचे

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद सहेली ने अपनी मां को स्कूल के एक शिक्षक के फोन से घटना की जानकारी दी। उसकी मां ने मेरी मां को घटना की जनकारी दी। इसके बाद मेरे माता-पिता स्कूल आए और मैंने उन्हें आपबीती सुनाई। जिसके बाद उन्होंने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज करवाने के बाद स्कूली छात्रा के माता-पिता श्रीनगर थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। स्कूली छात्रा के साथ हुई रेप के आरोप में स्कूल संचालक संजय कुमार मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित छात्रा का मेडिकल जांच भी करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed