फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Purnea's daughter Kashish Kapoor made Bihar proud with her wild card entry in Big Boss

Bihar News: कशिश कपूर ने बिग बॉस में की वाइल्ड कार्ड एंट्री, बिहार का नाम किया रोशन

Tue, 05 Nov 2024 03:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 05 Nov 2024 03:03 PM IST
सार

Purnea News: कशिश के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का रुझान बचपन से ही मीडिया और एंटरटेनमेंट की ओर था। इस वजह से उन्होंने मुंबई का रुख किया और कई बड़े रियलिटी शोज में अपनी जगह बनाई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Purnea's daughter Kashish Kapoor made Bihar proud with her wild card entry in Big Boss
बिग बॉस के मंच पर कशिश कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया की बेटी कशिश कपूर ने लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री पाकर बिहार का नाम रोशन किया है। कशिश, पूर्णिया के न्यू कृष्णापुरी मोहल्ले के निवासी पवन कुमार सिंह और जुली सिंह की बेटी हैं। उनके पिता सरकारी अधिकारी हैं, जबकि मां अधिवक्ता हैं। कशिश की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे पूर्णिया में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

 
कशिश ने एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला से शोहरत पाई, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस शो को अभिनेत्री सनी लियोनी ने होस्ट किया था। कशिश इस शो में अपनी छवि के कारण सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हो गईं। उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या छह लाख से भी अधिक है। स्प्लिट्सविला के बाद उन्हें कई और टीवी शो और इवेंट्स में हिस्सा लेने का मौका मिला, जिससे उनकी लोकप्रियता में लगातार इजाफा हुआ।
विज्ञापन

 
कशिश कपूर की प्रारंभिक शिक्षा ब्राइट कैरियर स्कूल और मिल्लिया कॉन्वेंट स्कूल में हुई। जहां से उन्होंने दसवीं और प्लस टू तक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के एमआईटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया। कशिश ने गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स में एंकरिंग भी की है, जो उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कशिश के पिता पवन सिंह ने बताया कि उनकी बेटी का रुझान बचपन से ही मीडिया और एंटरटेनमेंट की ओर था। वह प्लस टू के बाद एक तकनीकी संस्थान में एडमिशन लेने के लिए गईं, लेकिन उनकी दिलचस्पी फिल्मी और मीडिया की दुनिया में थी। इस वजह से उन्होंने मुंबई का रुख किया और कई बड़े रियलिटी शोज में अपनी जगह बनाई।

 
बिग बॉस में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री ने पूर्णिया और बिहार के लोगों में गर्व का एहसास भर दिया है। कशिश की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और परिचितों ने उन्हें खूब बधाइयां दीं। समाजसेवी दीपक कुमार झा, जो कशिश के परिवार के करीबी हैं, ने कहा कि कशिश की मेहनत और लगन ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने पूर्णिया और बिहारवासियों से अपील की है कि कशिश को वोट देकर उनका सपोर्ट करें ताकि वह बिग बॉस के मंच पर सफलता का परचम लहराकर बिहार का मान और बढ़ा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed