{"_id":"65e6c5c6d7df3dd22e0989bc","slug":"bihar-news-mr-died-in-a-road-accident-in-purnea-was-going-to-patna-to-attend-meeting-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News: पटना में मीटिंग के लिए जाना था बस से, पूर्णिया में घर से स्टैंड पहुंचे MR की हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News: पटना में मीटिंग के लिए जाना था बस से, पूर्णिया में घर से स्टैंड पहुंचे MR की हादसे में गई जान
Tue, 05 Mar 2024 12:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:42 PM IST
सार
Purnea Accident News: मृतक के परिजनों ने बताया कि मेडिकल कंपनी की आज पटना में बैठक थी। इसीलिए सोमवार रात आठ बजे के करीब सुमेश पटना बैठक में शामिल होने के लिए पूर्णिया बस स्टैंड पर बस पकड़ने के लिए निकले थे। लेकिन 11 बजे उनके एक्सीडेंट की खबर आ गई।
विज्ञापन
मृतक सुमेश शर्मा (फाइल फोटो) तथा अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया से पटना बैठक में शामिल होने के लिए घर से निकले एक एमआर (मेडिकल रिप्रजेंटेटिव) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। हादसा पूर्णिया बस स्टैंड के पास हुआ। मृतक एमआर की पहचान खजांची थाना क्षेत्र के माधोपारा निवासी अमेरिका शर्मा के बेटे सुमेश शर्मा (25) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर एमाआर के परिजनों ने बताया कि सुमेश कुमार पूर्णिया में एलकॉम नामक दवा कंपनी में करीब एक साल से एमआर (मेडिकल रिप्रजेंटेटिव) का काम करता था। कंपनी की आज (पांच मार्च) को पटना में बैठक थी। इसीलिए सोमवार रात आठ बजे के करीब पटना बैठक में शामिल होने के लिए पूर्णिया बस स्टैंड पर बस पकड़ने के लिए निकले थे। करीब 11 बजे अस्पताल से अनजान नंबर से फोन कर जानकारी दी गई कि सुमेश शर्मा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए, स्थिति काफी गंभीर है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर हम लोग आनन-फानन में पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे। जहां सुमेश की स्थिति को काफी गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद हमने सुमेश को पूर्णिया के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान करीब दो बजे रात को दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि घटना कैसे और कहां हुई, यह मालूम नहीं है। घटना की सूचना पर केहाट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन