फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Kishanganj-Thakurganj road got the status of state highway

Bihar News: किशनगंज-ठाकुरगंज सड़क को मिला स्टेट हाईवे का दर्जा, क्षेत्र के विकास को मिलेगा नया आयाम

Sat, 26 Jul 2025 12:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 26 Jul 2025 12:50 PM IST
सार

Bihar: सांसद डॉ. जावेद आजाद ने बताया कि वे काफी समय से इस सड़क को स्टेट हाईवे का दर्जा दिलाने के लिए प्रयासरत थे। अब इस सड़क के रख-रखाव और चौड़ीकरण के लिए अधिक संसाधन और बजट उपलब्ध हो सकेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Bihar News: Kishanganj-Thakurganj road got the status of state highway
किशनगंज-ठाकुरगंज सड़क को मिला स्टेट हाइवे का दर्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले की महत्वपूर्ण किशनगंज-ठाकुरगंज सड़क को अब राज्य उच्च पथ (स्टेट हाईवे) का दर्जा मिल गया है। यह उपलब्धि स्थानीय सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद के सतत प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

विज्ञापन

बीते महीने सांसद आज़ाद ने इस सड़क के उन्नयन को लेकर पथ निर्माण विभाग को औपचारिक रूप से मांग पत्र सौंपा था। इसके बाद विभाग के अपर मुख्य सचिव ने क्षेत्रीय मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर इस प्रस्ताव पर विचार किया। बैठक में राज्य भर के 40 वृहद जिला पथों (MDR) को राज्य उच्च पथ (SH) में उन्नत करने पर सहमति बनी। किशनगंज-ठाकुरगंज सड़क को इस सूची में 19वें स्थान पर शामिल किया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें:  खगड़िया में अवैध दवा दुकान पर छापा, 43 तरह की दवाएं जब्त; माफियाओं में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद डॉ. जावेद आजाद ने बताया कि वे काफी समय से इस सड़क को स्टेट हाईवे का दर्जा दिलाने के लिए प्रयासरत थे। अब इस सड़क के रख-रखाव और चौड़ीकरण के लिए अधिक संसाधन और बजट उपलब्ध हो सकेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सड़क के स्टेट हाईवे में बदलने से स्थानीय व्यापार, कृषि परिवहन और सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इसके अलावा क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इस फैसले के बाद जिले में हर्ष का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed