फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: IG Shivdeep Lande visits Manihari in Purnea, discusses law and order in Diara region

Bihar News: आईजी शिवदीप लांडे का पूर्णिया के मनिहारी में दौरा, दियारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर की चर्चा

Fri, 27 Sep 2024 06:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 27 Sep 2024 06:37 PM IST
सार

Purnea News: आईजी शिवदीप लांडे ने कहा कि अपराध खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने दियारा क्षेत्र से सीधे जुड़े इलाकों के तमाम लोगों को भरोसा दिलाया कि वे निडर होकर अपना व्यवसाय करें, क्योंकि पुलिस उनके साथ है।

विज्ञापन
Bihar News: IG Shivdeep Lande visits Manihari in Purnea, discusses law and order in Diara region
दियारा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात करते आईजी शिवदीप लांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया रेंज के आईजी शिवदीप बावनराव लांडे शुक्रवार को मनिहारी पहुंचे। आईजी लांडे ने मनिहारी के उन तमाम इलाकों का दौरा किया, जहां से दियारा क्षेत्र शुरू होता है। इन इलाकों में अपराध और उसकी प्रवृत्ति को समझने के लिए उन्होंने सैकड़ों ग्रामीणों से बातचीत की और यह जानने का प्रयास किया कि उनके इलाके में अपराध पर कैसे नियंत्रण किया जा सकता है। आईजी लांडे ने मवेशी पालक किसानों और कई व्यवसायियों से भी क्षेत्र में कानून व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने मनिहारी अनुमंडल कार्यालय के सामने कई युवाओं से मुलाकात की।

विज्ञापन

 
इस दौरान शिवदीप लांडे ने कहा कि अपराध खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने मनिहारी के उन सभी इलाकों का दौरा किया जो दियारा क्षेत्र से सीधे जुड़े हुए हैं, और इन इलाकों के तमाम लोगों को भरोसा दिलाया कि वे निडर होकर अपना व्यवसाय करें, क्योंकि पुलिस उनके साथ है।
विज्ञापन

 
शिवदीप लांडे की इस पहल से दियारा से सटे तमाम इलाकों के लोगों में सुरक्षा का भाव जागृत हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराध और अपराधी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। इस दौरान आईजी लांडे ने दियारा से सटे क्षेत्रों के मवेशी पालकों, किसानों और व्यवसायियों से पुलिस की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी सेवा के लिए है, इसलिए पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस आपकी सहयोगी है, न कि दुश्मन।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि दियारा के कई इलाकों में काला हीरा के रूप में जानी जाने वाली कलाई की फसल अगले दो महीने में कटने के कगार पर होगी। इसे ध्यान में रखते हुए आईजी शिवदीप लांडे ने इन इलाकों का दौरा किया और किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी फसल को कोई आपराधिक तत्व नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा। पुलिस इस कार्य के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed