फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Hooliganism by hotel operator in Purnea Toto driver beaten in public

Bihar News: पूर्णिया में होटल संचालक की गुंडागर्दी, टोटो चालक को सरेआम पीटा, विरोध में सड़क जाम

Wed, 27 Aug 2025 05:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Aug 2025 05:11 PM IST
सार

Bihar: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिटाई के बाद आरोपी ने धमकी दी कि मैं दिल्ली दरबार होटल का मालिक हूं। जिसे बुलाना है बुला लो, जिस थाने जाना है जाओ, मैं सब संभाल लूंगा। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के अन्य टोटो चालक आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन
Bihar News: Hooliganism by hotel operator in Purnea Toto driver beaten in public
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में एक होटल संचालक की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े एक टोटो चालक को मामूली विवाद में बेरहमी से पीट दिया गया। यह घटना शहर के लाइन बाजार स्थित झंडा चौक के पास की है।

विज्ञापन

पीड़ित टोटो चालक रूपेश यादव, जो मधुबनी मंझली चौक का रहने वाला है, रोज टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार को जब वह झंडा चौक से गुजर रहा था, तभी उसके टोटो से एक बाइक को हल्की सी टक्कर लग गई। बाइक दिल्ली दरबार होटल के मालिक की थी। रूपेश के अनुसार, उसने तुरंत उतरकर माफी मांगी, लेकिन होटल मालिक ने पहले गाली-गलौज की और फिर बीच सड़क पर ही उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। रूपेश लगातार रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी तब तक मारता रहा जब तक वह बेसुध नहीं हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें;  गंगा नदी से बरामद हुआ व्यक्ति का कंकाल, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी; परिजन बेसुध

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिटाई के बाद आरोपी ने धमकी दी कि मैं दिल्ली दरबार होटल का मालिक हूं। जिसे बुलाना है बुला लो, जिस थाने जाना है जाओ, मैं सब संभाल लूंगा। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के अन्य टोटो चालक आक्रोशित हो गए। उन्होंने झंडा चौक मार्ग को जाम कर दिया और आरोपी होटल मालिक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण मुख्य सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर खजांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित चालकों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने घायल रूपेश यादव का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed