फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Clashes between police and villagers at two booths during voting in Purnia

Bihar News: पूर्णिया में वोटिंग के दौरान दो बूथों पर पुलिस और ग्रामीणों की बीच झड़प, दो पुलिसकर्मी घायल

Wed, 10 Jul 2024 03:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Jul 2024 03:48 PM IST
सार

Bihar News: पूर्णिया की रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक 42.19% फीसदी मतदान हुआ है। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के भंगड़ा मध्य विद्यालय बूथ संख्या 75 और 76 पर पुलिस और ग्रामीणों की बीच झड़प हुई है।

विज्ञापन
Bihar News: Clashes between police and villagers at two booths during voting in Purnia
वोटिंग के दौरान नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया की रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर तीन बजे तक 42.19 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के भंगड़ा मध्य विद्यालय बूथ संख्या 75 और 76 पर पुलिस और ग्रामीणों की बीच झड़प हुई है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो बूथ के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने हटने को कहा तो बहस शुरू हो गई। इसके बाद भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में चुनाव में ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारी (एसएचओ) तारकेश्वर सिंह सहित एक सिपाही घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


वहीं एसएचओ ने कहा कि भीड़ हटाने में कहासुनी हो गई। जिसके बाद लोग पुलिस के जवान से उलझ गए। ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसे नियंत्रित करने में जुटे एसएचओ पर ग्रामीणों ने बांस और बल्ली से हमला कर दिया। जिसमें एसएचओ का सर पर काफी चोटें आईं है, जबकि सिपाही को मामूली चोट आई है। इससे पहले बूथ संख्या 235 पर वोटिंग के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह और उनकी पत्नी प्रतिमा देवी की चुनाव पर्यवेक्षक के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद शंकर सिंह और प्रतिमा देवी दोनों धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed