{"_id":"66f828a290fc87d3e70f8f3c","slug":"bihar-news-bike-rider-died-after-being-hit-by-a-speeding-truck-in-purnea-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, घर का सामान लेने गया था बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, घर का सामान लेने गया था बाजार
Sat, 28 Sep 2024 09:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:32 PM IST
सार
Bihar Accident News: पूर्णिया में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बादस से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया जिले के जीरो माइल लोहापट्टी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ, उस समय युवक मोहम्मद मुजाहिद अपने घर का सामान लेने जीरो माइल गया था। घर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद मुजाहिद रहमतनगर के कब्रिस्तान टोला निवासी थे और पेशे से बाइक मिस्त्री थे। घटना के समय वह ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक मुजाहिद के चाचा मो. सईद ने बताया कि वह सामान लेने के लिए जीरो माइल गए थे, लेकिन लौटते समय यह हादसा हो गया। वहीं, घटना के बाद से मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक घटना के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन