फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News Biggest smack consignment ever recovered in Purnia two smugglers arrested brought from Manipur

Bihar News: अब तक का सबसे बड़ा स्मैक खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, मणिपुर से लाया गया

Thu, 12 Dec 2024 05:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 05:43 PM IST
सार

बिहार के पूर्णिया जिले में अब तक का सबसे बड़ा स्मैक का खेप बरामद हुआ है। पुलिस ने पांच किलो से अधिक स्मैक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar News Biggest smack consignment ever recovered in Purnia two smugglers arrested brought from Manipur
पुलिस और स्मैक तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा स्मैक का खेप बरामद किया है। पुलिस ने पांच किलो 190 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। स्मैक तस्कर भारी मात्रा स्मैक को मणिपुर से लाकर पूर्णिया के विभिन्न इलाकों में खपाने वाले थे। पूछताछ में कई और नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तहकीकात में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


बरामद स्मैक की बाजार मूल्य दो करोड़ से अधिक में आंकी जा रही है। गिरफ्तार स्मैक तस्कर के पास से एक 50 रुपये का नेपाली नोट भी बरामद किया है। पूछताछ में कई और नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने स्मैक तस्करी के जिले में चल रहे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार स्मैक तस्कर की पहचान सदर थाना खुश्कीबाग निवासी महावीर प्रसाद विश्वास के पुत्र रौनक कुमार और मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक निवासी शिवशंकर सिंह के पुत्र रिक्की सिंह के रूप में की गई है। पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार थाना सशस्त्र बल के साथ रात्रि गश्त के दौरान समय 02:15 बजे बलौरी स्थित NH-31 के ओवर ब्रीज पर थे। उसी समय मरंगा के तरफ से एक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार आ रही थी, जो पुलिस बल को देखकर पहले धीमी हुई और फिर घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उस कार के पास पुलिस बल जाने लगी तो उस कार से एक व्यक्ति निकलकर भागने का प्रयास किया, जिसे साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाए व्यक्ति और कार का विधिवत तलाशी लिया गया तो कार की डिक्की से प्लास्टिक में बंधा हुआ कुल 5.190 किलो ग्राम स्मैक और अन्य सामान बरामद हुआ। साथ ही 50 रुपये का नेपाली नोट भी बरामद किया गया है। 


बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूर्णिया पुलिस ने पहली बार इतना भारी मात्रा में स्मैक बरामद किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गिरफ्तार तस्कर के घर पर स्मैक बनाया जाता था या फिर पूर्णिया जिले के विभिन्न जगहों पर सप्लाई करता था। आरोपियों ने बताया कि वो मणिपुर से स्मैक लेकर आए थे, जिसे वो पूर्णिया जिले में सप्लाई करने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed