फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: 2 motorcycles and a truck collided in Purnea; One person died, 4 people including a child injured

Bihar News: पूर्णिया में दो मोटरसाइकिल और ट्रक में भीषण टक्कर; एक व्यक्ति की मौत, बच्चा सहित चार लोग घायल

Sun, 22 Sep 2024 01:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Sep 2024 01:55 PM IST
सार

Purnea News: पूर्णिया में दो मोटरसाइकिलों और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: 2 motorcycles and a truck collided in Purnea; One person died, 4 people including a child injured
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। इस घटना में दो बाइक और ट्रक जबरदस्त तरीके से टकरा गए, जिसमें बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त बाइक को लेकर थाने चली गई।

विज्ञापन


घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सदर थानाक्षेत्र के कटिहार मोड़ के पास हुई है। वहीं, मृतक की पहचान भागलपुर जिले के रगड़ा चौक निवासी सचितानंद ठाकुर के बेटे संतोष ठाकुर (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन



 
घटना को लेकर मृतक के भतीजे राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि संतोष ठाकुर अपने बेटे आर्यन को स्कूल से लेने के लिए आए थे। आर्यन को लेकर वे घर जा रहे थे, तभी कटिहार मोड़ के पास दो बाइक में टक्कर हो गई। उसके बाद ट्रक ने दोनों बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घायल आर्यन कुमार (14) सहित अन्य तीन लोगों को इलाज के लिए पूर्णिया मैक्स सात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राकेश कुमार ने आगे बताया कि चाचा रगड़ा चौक पर सीमेंट-बालू की दुकान चलाते थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। वहीं, सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और लाश को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed