फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: National boxing champion murdered in broad daylight in Katihar shot dead by criminals

Bihar: कटिहार में दिनदहाड़े नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन की हत्या, अपराधियों ने गोलियों से भूना; इलाके में सनसनी

Sat, 27 Sep 2025 04:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 27 Sep 2025 04:31 PM IST
सार

Bihar Crime: अमरेश चौधरी कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के मैथिल टोला के निवासी थे। उन्होंने बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी, लेकिन हाल के वर्षों में प्रॉपर्टी के कारोबार से भी जुड़े थे। पुलिस शुरुआती जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह मान रही है

विज्ञापन
Bihar: National boxing champion murdered in broad daylight in Katihar shot dead by criminals
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार जिले में शनिवार को दिनदहाड़े हुई एक बड़ी वारदात से सनसनी फैल गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन बांध के पास बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर और नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन अमरेश चौधरी को गोलियों से छलनी कर दिया। गोलीबारी के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 

अमरेश चौधरी कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के मैथिल टोला के निवासी थे। उन्होंने बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी, लेकिन हाल के वर्षों में प्रॉपर्टी के कारोबार से भी जुड़े थे। पुलिस शुरुआती जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह मान रही है। घटना की खबर मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

विज्ञापन


2017 में गुड्डू हत्याकांड में जेल भी गया था अमरेश
बताया जा रहा है कि 2017 में सहायक थाना क्षेत्र के हृदय गंज के समीप सीताराम चमरिया कॉलेज के पीछे के निवासी एएनएम पुत्र आनंद कुमार उर्फ गुड्डू को घर से बुलाकर पांच गोली दागी गई थी, जिसको लेकर गुड्डू की पत्नी के आवेदन पर अमरेश चौधरी को अभियुक्त बनाया गया था। जिसको लेकर पुलिस ने अमरेश को गिरफ्तार कर जेल भी भेजी थी फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 'चुनाव जीते तो चुन चुनकर बाहर निकालेंगे' अररिया में गृह मंत्री अमित शाह ने उठाया घुसपैठ का मुद्दा

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अमरेश चौधरी के निजी और कारोबारी रिश्तों की भी पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कटिहार में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने एक बार फिर जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं लोगों के बीच यह चर्चा छिड़ी है कि जब एक नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन तक सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed