{"_id":"678924b81cf08d986d096ce5","slug":"bihar-hurt-by-her-father-scolding-sixth-grade-student-committed-suicide-family-members-screamed-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पिता की डांट से आहत छठवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, शव देख चीख पड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पिता की डांट से आहत छठवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, शव देख चीख पड़े परिजन
Thu, 16 Jan 2025 08:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Jan 2025 08:54 PM IST
सार
बिहार के पूर्णिया में पिता की डांट से आहत छठवीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर लिया। छात्रा का शव देखकर परिजन चीख पड़े।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पिता की डांट से आहत होकर छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना बायसी थाना क्षेत्र के लौटियाबाड़ी गांव की है। मृतिका बच्ची की पहचान मंजर आलम के पुत्री रेशमा खातून (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कक्षा छह की छात्रा थी।
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रेशमा के पिता घर पर मिल चलाते हैं। पढ़ाई नहीं करने के कारण पिता और मां ने पढ़ाई करने के लिए डांट लगा दिया, जिससे रेशमा काफी आहट हो गई। वहीं, मां और पिता घर पर ही मिल घर में थे। वहीं, रेशमा घर में अकेली थी। अकेली रहने का फायदा उठाकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही घर पर कोहराम मच गया। मां और पिता लाश को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पूर्णिया जीएमसीएच में पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
वहीं, बायसी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से आहत होकर छात्रा के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मौके से किसी तरह कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं मिला है। परिजनों की तरफ से किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगा है। फिलहाल, यूडी केस दर्ज कर लाश को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन