{"_id":"680b5311d779c0575001d644","slug":"bihar-former-ips-shivdeep-lande-said-kishanganj-there-are-60-lakh-educated-unemployed-youth-i-want-to-leaders-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्व IPS शिवदीप लांडे बोले- 60 लाख शिक्षित बेरोजगार युवा हैं, मैं उन्हें नेता बनाना चाहता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्व IPS शिवदीप लांडे बोले- 60 लाख शिक्षित बेरोजगार युवा हैं, मैं उन्हें नेता बनाना चाहता हूं
Fri, 25 Apr 2025 02:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:47 PM IST
सार
Former IPS Shivdeep Lande: बिहार के पूर्व IPS शिवदीप लांडे सह हिंद सेना पार्टी के निर्माता किशनगंज जिले में पहुंचे। उन्होंने कहा, प्रदेश में 60 लाख शिक्षित बेरोजगार युवा हैं। मैं उन्हें मंत्री नहीं, बल्कि नेता बनाना चाहता हूं।
विज्ञापन
शिवदीप लांडे का स्वागत करते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के प्रशासनिक व्यवस्था में सुपर कॉप के रूप में चर्चित पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे अपनी हिंद सेना पार्टी बनाने के बाद पिछले 22 अप्रैल को अररिया जिले से पदयात्रा की शुरूआत की है। उसके बाद शिवदीप लांडे गुरुवार को कटिहार पहुंचे थे और शुक्रवार को वे किशनगंज पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सबसे पहले वे किशनगंज सीमा के शीतलनगर चौक पहुंचे। उसके बाद वे डहुआबाड़ी में युवाओं संग मुलाकात कर संवाद किए, जिसके बाद पहलगाम में शहीद हुए लोगों के लिए वो बिशनपुर में मौन सभा करेंगे। वहां से कैरीबीरपुर पुस्तकालय में युवा साथियों से भेंटवार्ता करेंगे। सौंथा हाट में लोगों से मुलाकात करेंगे। सौंथा के बाद मोहरा में भी लोगों से मिलेंगे। शाम में वो किशनगंज AMU कैंपस दौरा करेंगे। साथ ही शहर में लोगों से मुलाकात भी करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट में 34 प्रस्तावों पर सीएम नीतीश कुमार ने लगाई मुहर, इन विभागों में नौकरी की बहार
विज्ञापन
60 लाख युवा डिग्री के बावजूद बेरोजगार
किशनगंज पहुंचते ही उनका शीतलनगर चौक में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद डहुआबाड़ी में आयोजित कार्यकम को उन्होंने संबंधित किया है। जहां उन्होंने कहा, 60 लाख लड़के बिहार में हैं, जिनके पास डिग्री है, मगर नौकरी नहीं है। यहां युवाओं के बीच में व्यापार का को श्रोत नहीं है, इंडस्ट्री नहीं है। यहां इंडस्ट्री की काफी कमी है, जिससे लोगों को बिहार छोड़कर जाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: नीट पेपरलीक केस का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार; तीन लाख का इनाम था, एसटीएफ ने पकड़ा
आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा में काम करना पड़ेगा, जिसके लिए सभी को जागरुक होना पड़ेगा। आगे उन्होंने कहा कि मैं नेता, विधायक या मंत्री बनने नहीं आया हूं, मैं युवाओं को नेता बनाने आया हूं। आप लोगों ने इन्हीं लोगों को अपना नेता मान लिया है। मगर ये आपकी किस्मत नहीं हैं। आपको जागरुक होना पड़ेगा।