फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Crime: Railway guard accused of raping a minor in Purnea arrested, teacher brother absconding

Bihar Crime: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी रेलवे गार्ड गिरफ्तार, शिक्षक भाई फरार; पुलिस कर रही छापामारी

Tue, 15 Oct 2024 08:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 15 Oct 2024 08:24 PM IST
सार

Purnea Crime: पूर्णिया में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी रेलवे गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी का शिक्षक भाई फरार है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Railway guard accused of raping a minor in Purnea arrested, teacher brother absconding
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में 14 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कटिहार जिले में रेलवे में गार्ड के रूप कार्यरत था। दूसरा आरोपी पूर्णिया शिक्षक सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है, जो घर छोड़कर फरार है। पूरा मामला मधुबनी थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए एसपी आलोक रंजन ने बताया कि मधुबनी थानाक्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की अपने कॉलोनी में स्थित एक घर में  मेड का काम करती थी। दुष्कर्म को लेकर बीते दो अक्तूबर को इस मामले में परिजनों ने महिला थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी बड़ा भाई अनिल पासवान भारतीय रेलवे में सी ग्रेड का कर्मी है, जबकि छोटा भाई अजीत पासवान सरकारी शिक्षक है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया। लड़की के बयान पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों भाइयों की धर पकड़ में जुट गई।
विज्ञापन

 
पुलिस ने छापामारी कर इस मामले के आरोपी बड़े भाई अनिल पासवान को धर दबोचा। वारदात के बाद से आरोपी कटिहार में छिपा था। केस से जुड़ा आरोपी कटिहार स्थित भारतीय रेलवे में गार्ड के रूप कार्यरत है, इसलिए रेलवे को इस मामले की जानकारी दी गई है। विभाग अपने स्तर से भी आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगा। वहीं, इस केस से जुड़े दूसरे आरोपी छोटे भाई की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जल्द ही उसे भी धर दबोचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed