फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Assembly Election 2025 Prashant Kishor Slams EC Over Voter List Update, Calls It BJP Conspiracy

Bihar: अगर लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट से जीतकर मोदी दोबारा PM बने तो अब दिक्कत क्यों? प्रशांत ने EC से पूछा

Wed, 16 Jul 2025 05:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 16 Jul 2025 05:04 PM IST
सार

Prashant Kishor Slams EC: प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाया कि अगर 2024 का लोकसभा चुनाव उसी वोटर लिस्ट से हुआ जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा चुने गए, तो फिर विधानसभा चुनाव उसी लिस्ट से कराने में क्या समस्या है?

विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2025 Prashant Kishor Slams EC Over Voter List Update, Calls It BJP Conspiracy
प्रेस वार्ता के दौरान जन सुराज अभियान प्रमुख प्रशांत किशोर ने ईसी से पूछा सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘बिहार बदलाव यात्रा’ के दौरान जन संवाद कर रहे जन सुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर (PK) ने पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग, भाजपा और राज्य सरकार पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि अगर 2024 का लोकसभा चुनाव उसी वोटर लिस्ट से हुआ जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा चुने गए, तो फिर विधानसभा चुनाव उसी लिस्ट से कराने में क्या समस्या है? PK ने चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे भाजपा का षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पिछड़े और गरीब वर्ग के मतदाताओं को वोटिंग अधिकार से वंचित करने की साजिश है।

विज्ञापन

 
‘चुनाव आयोग आपकी नागरिकता तय नहीं कर सकता’
प्रशांत किशोर ने प्रेस से कहा कि चुनाव आयोग आपकी नागरिकता तय नहीं करता, यह अधिकार सिर्फ सुप्रीम कोर्ट को है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को डर है कि बिहार के लोग अब जन सुराज को विकल्प के तौर पर देखने लगे हैं, इसीलिए वोटर लिस्ट से पिछड़े तबके के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट से कटता है तो वह जन सुराज से संपर्क करें, हम उनकी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: पूर्व बैंक प्रबंधक और स्कूल संचालक के फ्लैट से 10 लाख की संपत्ति चोरी; CCTV में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन

 
MGM मेडिकल कॉलेज मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर सीधा हमला
प्रशांत किशोर ने एक बार फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किशनगंज के MGM मेडिकल कॉलेज में घोटालों की लंबी फेहरिस्त है। PK ने कहा कि जब से कॉलेज दिलीप जायसवाल के कब्जे में गया है, तब से नेताओं और अफसरों के रिश्तेदारों को मैनेजमेंट कोटे से दाखिले मिले हैं, और करोड़ों की हेराफेरी आयुष्मान योजना के नाम पर भी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि RJD के नेताओं के बच्चों को भी गलत तरीके से दाखिला दिलवाया गया है। पीके ने चुनौती दी कि अगर मैं गलत कह रहा हूं तो दिलीप जायसवाल मेरे खिलाफ केस क्यों नहीं करते?



 
ठाकरे बंधुओं पर भी बोला हमला
प्रशांत किशोर ने महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद को लेकर ठाकरे बंधुओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह विवाद बीएमसी चुनाव से जुड़ा है, और केवल राजनीतिक दबदबा दिखाने का एक तरीका है। PK ने ठाकरे बंधुओं को लेकर भाजपा और कांग्रेस को भी घेरा, जो इनके साथ मिलकर सरकार चलाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बेवफाई में खुदकुशी: पति विदेश गया कमाने, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी; सोशल मीडिया पर तस्वीरें देख पेड़ से लटका
 
‘जन सुराज में सबका स्वागत’
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने भी मंच साझा किया। उन्होंने कहा कि जो भी बिहार में सकारात्मक बदलाव की इच्छा रखते हैं, जन सुराज में उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन व्यवस्था परिवर्तन का है, और इसे बिहार की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed