फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Army vehicle and bike collide in Purnia, furniture businessman dies

Bihar: पूर्णिया में सेना की गाड़ी और बाइक की टक्कर, फर्नीचर व्यवसायी की मौत; लोगों ने एनएच-131ए को किया जाम

Tue, 19 Aug 2025 03:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Aug 2025 03:52 PM IST
सार

Bihar: परिजनों ने बताया कि जावेद रोज की तरह अपनी दुकान खोलने आगाटोला जा रहे थे। इसी दौरान मटिया चौक के पास सड़क पार करते समय कटिहार की ओर से आ रही सेना की गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही जावेद की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bihar: Army vehicle and bike collide in Purnia, furniture businessman dies
आक्रोशित लोगों ने फूंक दी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में मंगलवार को सेना की गाड़ी और बाइक की टक्कर में फर्नीचर व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच-131ए पर मटिया चौक के पास हुआ। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और करीब ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। मृतक की पहचान रायपुर मटिया निवासी मोहम्मद अबुल के पुत्र मोहम्मद जावेद (35 वर्ष) के रूप में हुई है। जावेद फर्नीचर और वेल्डिंग का काम करते थे।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जावेद रोज की तरह अपनी दुकान खोलने आगाटोला जा रहे थे। इसी दौरान मटिया चौक के पास सड़क पार करते समय कटिहार की ओर से आ रही सेना की गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही जावेद की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: करोड़ों की लागत से बना प्रबंधन विकास केंद्र और बालिका छात्रावास, सीएम नीतीश ने फीता काटकर किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-131ए पूर्णिया-कटिहार मुख्य मार्ग को टायर जलाकर जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।

सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही पूर्णिया पूर्व अंचलाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया, जिसके बाद जाम हट सका। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, पूर्णिया भेज दिया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed