Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Accident: ASI's father who went to buy vegetables in Purnia died in a road accident

Bihar Accident: पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में एएसआई के पिता की मौत, सब्जी लाने के दौरान हुआ हादसा

Tue, 27 May 2025 04:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 May 2025 04:03 PM IST
सार

Bihar: एएसआई सुषमा कुमारी ने बताया कि पिताजी होम गार्ड से रिटायर होने के बाद मेरे साथ पूर्णिया में रहते थे। सोमवार को वे शाम के समय सब्जी लाने गए थे। लौटते वक्त पुलिस क्वार्टर के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Bihar Accident: ASI's father who went to buy vegetables in Purnia died in a road accident
बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में एक सड़क दुर्घटना में एएसआई सुषमा कुमारी के पिता की मौत हो गई। मृतक रामस्वरूप प्रसाद (55 वर्ष) पटना जिले के मसौढ़ी के निवासी थे और सेवानिवृत्त होम गार्ड जवान थे। वह इन दिनों अपनी बेटी के साथ पूर्णिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे।

विज्ञापन

घटना सोमवार देर शाम की है। रामस्वरूप प्रसाद सब्जी लाने कचहरी की ओर गए थे और वापस लौटते समय के-हाट थाना क्षेत्र स्थित पुलिस क्वार्टर के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही उनकी बेटी एएसआई सुषमा कुमारी, जो वर्तमान में बक्सर जिले में ट्रेनिंग पर थीं, तुरंत पूर्णिया लौट आईं। अस्पताल में पिता की लाश देखकर वह फफक पड़ीं। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

 
पढ़ें: मुजफ्फरपुर में जेडीयू नेता के घर में भीषण चोरी, 10 लाख की संपत्ति लेकर चोर हुए फरार; जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई सुषमा कुमारी ने बताया कि पिताजी होम गार्ड से रिटायर होने के बाद मेरे साथ पूर्णिया में रहते थे। सोमवार को वे शाम के समय सब्जी लाने गए थे। लौटते वक्त पुलिस क्वार्टर के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

के-हाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान रामस्वरूप प्रसाद के रूप में हुई है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। इस दुखद घटना ने पुलिस लाइन में भी शोक की लहर फैला दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed