फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: 6 criminals arrested with weapons before robbery in Katihar

Bihar: कटिहार में डकैती से पहले 6 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार, STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Wed, 20 Aug 2025 07:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Aug 2025 07:37 PM IST
सार

Bihar: समय रहते हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। वारदात से पहले ही अपराधियों की गिरफ्तारी ने न केवल इलाके में अमन-चैन बनाए रखा, बल्कि पुलिस की सख्ती और सक्रियता को भी दर्शाया है।

विज्ञापन
Bihar: 6 criminals arrested with weapons before robbery in Katihar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के गोन्दवारा में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी एक बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके से तीन देसी कट्टा, सात जिंदा कारतूस और डकैती में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं।

विज्ञापन

डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने अपराधियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद जाहिद आलम, दीपक कुमार, छोटू, सूरज सिंह उर्फ भान सिंह, राहुल उर्फ रौशन कुमार, संतू पासवान और मिथलेश कुमार उर्फ मिथलेश सोनार के रूप में हुई है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: सीवान के रघुनाथपुर में सड़क हादसा, बिहार पुलिस की तैयारी कर रही युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

समय रहते हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। वारदात से पहले ही अपराधियों की गिरफ्तारी ने न केवल इलाके में अमन-चैन बनाए रखा, बल्कि पुलिस की सख्ती और सक्रियता को भी दर्शाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed