फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar 2 smugglers arrested with about 2 kg gold in Kishanganj DRI caught them in Siliguri Bengal

Bihar: करीब दो किलो सोना के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, बंगाल के सिलीगुड़ी में DRI ने पकड़ा, करोड़ों में है कीमत

Sat, 14 Dec 2024 06:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 06:26 PM IST
सार

करीब दो किलो सोना के साथ किशनगंज जिले के दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। ये तस्कर बंगाल के सिलीगुड़ी में डीआरआई द्वारा पकड़े गए। सोना की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

विज्ञापन
Bihar 2 smugglers arrested with about 2 kg gold in Kishanganj DRI caught them in Siliguri Bengal
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज के दो सोना तस्करों को बंगाल के सिलीगुड़ी में गिरफ्तार किया गया है। जहां लगभग दो किलोग्राम सोना के बिस्कुट के साथ दो तस्करों को डीआरआई ने धर दबोचा है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी डीआरआई की टीम ने 13 सोने के बिस्कुट के साथ किशनगंज के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों का नाम  जेठ मोहन बोसाक (उम्र 28 वर्ष), पिता स्वर्गीय जगाई बोसाक, वार्ड संख्या 10, दिलावरगंज तथा महेश चौधरी (उम्र 45 वर्ष), पिता विजय चौधरी, वार्ड नंबर 22, खगड़ा किशनगंज का निवासी है। दोनों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि जब्त बिस्कुट का कुल वजन 1814.50 ग्राम है, जिसका मूल्य 1,18,81,253 रुपये है। एक मारुति डीयर V-XI कार जिसकी कीमत 4,14,338 रुपये है। उक्त दोनों आरोपी तस्करों के आगे की कार्रवाई के तहत वाहन के साथ डीआरआई कार्यालय में आने के बाद डीआरआई अधिकारियों द्वारा विशेषज्ञ मोटर मैकेनिकों की मदद से यह पता लगाया गया है कि वे विदेशी मूल के तस्करी किए गए सोने हैं, जिन पर विदेशी निशान लगे हुए हैं। सोना का बिस्कुट गाड़ी के इंजन कम्पार्टमेंट के एयर फिल्टर बॉक्स के अंदर छुपाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed