{"_id":"65ba0a1544591ff5dd08e044","slug":"bharat-jodo-nyaya-yatra-reached-katihar-congress-leader-rahul-gandhi-greeted-public-by-waving-hands-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कटिहार पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा; कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर किया जनता का अभिवादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कटिहार पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा; कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर किया जनता का अभिवादन
Wed, 31 Jan 2024 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:21 PM IST
सार
Bharat Jodo Nyaya Yatra Update: भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार देर शाम कटिहार पहुंची। जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी नेता-कार्यकर्ताओं ने जनता से मुलाकात के बाद रात्रि विश्राम किया। फिर सुबह अगले पड़ाव की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन
कटिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत मंगलवार देर शाम को कटिहार पहुंचे। खुली गाड़ी में कांग्रेस नेता गांधी के साथ पूर्व कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर और विधायक शकील अहमद खान भी मौजूद थे। इस मौके पर राहुल गांधी ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया। यहां भारी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कारवां मंगलवार की देर शाम कटिहार पहुंचा था। जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोढ़ा थाना क्षेत्र के दिघरी में रात्रि विश्राम किया। बुधवार की सुबह यह काफिला कटिहार होते हुए प्राणपुर, लाभा के लिए रवाना हुआ। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिले के डीएम रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक जिंतेंद्र कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे थे।
विज्ञापन
दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक कूच करेगी। इस यात्रा की कमान कांग्रेस नेता राहुल गांधी संभाल रहे हैं। फिलहाल, यह यात्रा कटिहार से आगे बढ़कर पश्चिम बंगाल की ओर रवाना होगी, जहां मालदा में कांग्रेस नेता जनता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन