फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   public will decide role of lalu yadav's son

लालू के बेटे की भूमिका जनता तय करेगी: नीतीश

Fri, 11 Sep 2015 06:23 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
public will decide role of lalu yadav's son

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अन्य सभी राजनीतिक दल और व्यक्तियों की तरह लालू जी के बेटे की भूमिका भी बिहार की जनता आने वाले चुनावों में तय करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) स्वतंत्र पार्टी है, किसी गठबंधन का हिस्सा बनना या न बनना उनका निर्णय है। बीबीसी हिंदी के साथ ट्विटर चैट में #AskNitish पर नीतीश लोगों के सवालों के जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन


बिहार से लोगों के पलायन को कैसे रोकेंगे? इस सवाल के जवाब ने नीतीश ने कहा, "पिछले 10 साल में बिहार से पलायन में कमी आई है। विश्वास है कि अगर बिहार विकास के पथ पर ऐसे ही बढ़ता रहेगा, तो पलायन में भी कमी आएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एक यूजर @mihirjha94 के सवाल पर कि लालू यादव लगातार अगड़ों को गालियाँ दे रहे हैं, नीतीश ने कहा, "जहाँ तक मेरी जानकारी है लालू जी ने किसी वर्ग के लिए गाली जैसे शब्द का प्रयोग नहीं किया है।"

महागठबंधन के पीछे की प्रेरणा

public will decide role of lalu yadav's son

नीतीश ने कहा कि महागठबंधन के पीछे की प्रेरणा और उसका उद्देश्य बिहार के हित को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया है। बीबीसी के सवाल कि आप राजनीति में अवसरवाद को उचित मानते हैं, नीतीश ने जवाब दिया, "राजनीति में अवसरवादिता की परिभाषा पर लोगों के नज़रिए अलग-अलग हो सकते हैं।"

नीतीश ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के सभी निर्णयों में जनता के हित को सर्वोपरि रखने की कोशिश की है। क्या असदुद्दीन ओवैसी से डरते हैं? नीतीश ने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा, "मेरे लिए बिहार की जनता का आशीर्वाद और समर्थन ही मायने रखते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed