Patna News: देश के शहीदों के लिए आम लोगों के पास वक्त नहीं, दो घंटे चला कार्यक्रम, पर खाली रही कुर्सियां
Patna News: राजधानी पटना के बाढ़ में शहीदों के नाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रचार-प्रसार की कमी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण आम लोगों की भागीदारी न के बराबर रही, जिससे भव्य तैयारी के बावजूद कार्यक्रम फीका साबित हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल के सवेरा उत्सव हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘एक शाम शहीदों के नाम’ में प्रशासनिक विफलता सामने आई है। कार्यक्रम को लेकर मंच सजा दिया गया, पूरे हॉल में लगभग तीन सौ कुर्सियां और अतिथियों के लिए सोफा लगाया गया, लेकिन कुर्सियां लोगों का इंतजार करती रह गईं।
प्रस्तुति पर नहीं बजी तालियां
कार्यक्रम में दूरदर्शन के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी, लेकिन तालियों की गूंज सुनाई नहीं दी। अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। बाढ़ की प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मोर्चा संभाला, लेकिन हैरत की बात तब हुई जब दीप प्रज्वलन के समय सभी मंच पर चले गए और हॉल की अधिकांश कुर्सियां खाली रह गईं।
भीड़भाड़ वाले इलाके में था कार्यक्रम
कार्यक्रम में मुश्किल से बीस लोग ही शामिल थे, जिनमें तीन से चार आम लोग थे, जबकि बाकी अनुमंडल के कर्मी मौजूद थे। जबकि कार्यक्रम स्थल भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है।
ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गई बाइक सवार की जान
कई दिनों से की जा रही थी तैयारी
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी अनुमंडल प्रशासन और बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा कई दिनों से की जा रही थी, लेकिन इस संबंध में कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिसके कारण जानकारी के अभाव में लोग कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। यह कार्यक्रम अनुमंडल प्रशासन और लोगों के बीच तालमेल की स्थिति को भी दर्शाता है। वहीं, इस कार्यक्रम स्थल से लगभग पचास मीटर दूर रामनवमी को लेकर तैयारियां की जा रही थीं, जहां अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.