{"_id":"5b52273d4f1c1b4a748b60ab","slug":"proposal-of-no-confidence-motion-against-nitish-tejashwi-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के खिलाफ भी आ सकता है अविश्वास का प्रस्ताव: तेजस्वी यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश के खिलाफ भी आ सकता है अविश्वास का प्रस्ताव: तेजस्वी यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 21 Jul 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगले सत्र में नीतीश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में बहस के बीच तेजस्वी के इस बयान को वैसे सत्ता पक्ष कोई तवज्जों नहीं दे रहा है, लेकिन मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा के गलियारे में इसकी चर्चा रही।
विज्ञापन
शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव का मकसद सिर्फ सरकार गिराना नहीं बल्कि उसकी गलत नीतियों का पर्दाफाश करना भी होता है। उन्होंने बताया कि राजग इस सत्र में नहीं तो अगले सत्र में नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार करेगी।
विज्ञापन