{"_id":"643bc2f46bce0389d9002707","slug":"private-school-operator-brutally-thrashes-student-in-jamui-one-accused-arrested-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमुई में प्राइवेट स्कूल के संचालक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमुई में प्राइवेट स्कूल के संचालक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Sun, 16 Apr 2023 03:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 16 Apr 2023 03:12 PM IST
सार
पीड़ित छात्र मोनू पासवन ने बताया कि विद्यालय संचालक गोतम सिंह और चीकू सिंह के द्वारा विद्यालय के बर्तन धोने और साफ-सफाई को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता है। ऐसा नहीं करने पर लोहे की पाइप, रॉड, लाठी और डंडे से पिटाई की जाती है।
विज्ञापन
छात्र को पीटते हुए स्कूल संचालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई में एक प्राइवेट स्कूल के संचालक द्वारा छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो के मुताबिक, एक प्राइवेट स्कूल का संचालक विद्यालय में ही छात्र को पाइप से पीट रहा है। हालांकि पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 15 दिन पहले धनबाद निवासी सुनील पासवान ने अपने बेटे मोनू कुमार और सिकंदरा के चारण निवासी कपिल देव पासवान ने बेटे अनिकेत कुमार का जमुई के रजिस्ट्री कचहरी स्थित आवासीय बाल विकास स्कूल में दाखिला दिलाया था। तब से ही उक्त छात्र को विद्यालय की साफ-सफाई और बर्तन की धुलाई को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। इसे लेकर रविवार की सुबह संचालक छात्र को पाइप से पीट रहा था। तभी किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। संचालक के पीटने से छात्र की पीठ पर कई जगह गहरे निशान बन गए।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और स्कूल के संचालक गोतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शिक्षक चीकू सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, गिरफ्तार स्कूल संचालक गोतम सिंह ने कहा कि उक्त दोनों बच्चे गुटखा खाते हैं। उन दोनों ने विद्यालय के अन्य बच्चों को भी गुटखा खाना सिखा दिया। साथ ही संचालक ने यह भी कहा कि विद्यालय की साफ-सफाई सहित अन्य काम करना विद्यालय के बच्चों की जिम्मेवारी है। अन्य बच्चे करते भी हैं।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र मोनू पासवन ने बताया कि विद्यालय संचालक गोतम सिंह और चीकू सिंह के द्वारा विद्यालय के बर्तन धोने और साफ-सफाई को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता है। बर्तन धोने और विद्यालय की साफ सफाई नहीं करने पर लोहे की पाइप, रॉड, लाठी और डंडे से पिटाई की जाती है। वीडियो देखने के बाद पीड़ित छात्र के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।