फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prime Minister Narendra Modi's Bihar tour postponed to next date, was to address public meeting in Bettiah

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन का कार्यक्रम एक बार फिर टला

Tue, 30 Jan 2024 01:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 30 Jan 2024 01:44 PM IST
सार

 Bihar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मार्च को अब बिहार नहीं आ रहे हैं। नई तारीख की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। यह तीसरा मौका है, जब प्रधानमंत्री का कार्यक्रम टला है। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi's Bihar tour postponed to next date, was to address public meeting in Bettiah
पीएम नरेन्द्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन का कार्यक्रम एक बार फिर टल गया है। कार्यक्रम के टलने की वजह क्या है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को बिहार के दौरे पर आने वाले थे। यह दौरा बेतिया में होना था। कार्यक्रम के संबंध में पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।

विज्ञापन


तीसरी बार टली प्रधानमंत्री मोदी के बिहार आगमन की तारीख 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा तीसरी बार टला है। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 13 जनवरी को बिहार के बेतिया आने वाले थे। फिर यह कार्यक्रम अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद 27 जनवरी को निर्धारित किया गया। इसके बाद 4 फरवरी को नई तिथि घोषित की गई।  लेकिन किसी कारणवश एक बार फिर प्रधानमंत्री के बिहार आगमन की यह तारीख भी टल गई।
विज्ञापन


इस मौके पर आने वाले थे प्रधानमंत्री 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेतिया के सुगौली में 6500 करोड़ रुपए के इंडियन ऑयल की परियोजना का शुभारंभ करने वाले थे। परियोजना के शुभारंभ के बाद वह बेतिया के रमना मैदान में जनसभा को भी संबोधित करने वाले थे। इसके लिए बिहार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर स्थानीय कार्यकर्ता तक तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिथि के साथ-साथ स्थल भी बदले गये 
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 13 जनवरी को होने की चर्चा शुरू हुई थी। इसके बाद 27 जनवरी को तिथि निर्धारित की गई, लेकिन बाद में तिथि में बदलाव कर इसे 4 फरवरी को तय किया गया पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली के आइओसीएल टर्मिनल के छपरा बहास में कार्यक्रम तय किया गया था। फिर 4 फरवरी के होने वाले कार्यक्रम के चयनित स्थल को बदल कर पश्चिमी चंपारण के बेतिया हवाई पट्टी क्षेत्र में कार्यक्रम की तैयारी शुरू की गई। लेकिन इस निर्धारित तिथि को भी फिर से टाल दिया गया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed