फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prime Minister Narendra Modi began his campaign for Bihar Election on tomorrow

प्रधानमंत्री मोदी की कल बिहार में तीन चुनावी रैली, मंच पर साथ होंगे नीतीश कुमार

Thu, 22 Oct 2020 08:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 22 Oct 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi began his campaign for Bihar Election on tomorrow
chirag paswan narendra modi - फोटो : PTI (File Photo)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से प्रचार शुरू करेंगे। मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार के सासाराम, गया और भागलपुर में चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ ही भाजपा और एनडीए ने पूरी तैयारी कर रखी है। इन रैलियों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा करेंगे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय बिहार दौरे के दौरान सबसे पहले सुबह 11 बजे सासाराम में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सासाराम में सुबह होने वाली चुनावी जनसभा में मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जयसवाल समेत अन्य नेता मौजूद होंगे। सासाराम की रैली से भाजपा के 12, जदयू के 12 और वीआईपी के एक उम्मीदवार एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री की रैली से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

गया में एक बजे संबोधित करेंग प्रधानमंत्री
इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी एक बजे गया में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। गया में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सुशील कुमार सिंह और चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगें। गया में बाकी अन्य नेता और उम्मीदवार प्रधानमंत्री की रैली से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भागलपुर में तीन बजे से रैली को संबोधित करेंगे 
प्रधानमंत्री के शेड्यूल के मुताबिक, वह भागलपुर की रैली को तीन बजे से संबोधित करेंगे। इस रैली में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के अन्य नेता मौजूद रहेंगे। भागलपुर में बाकी अन्य नेता और उम्मीदवार प्रधानमंत्री की रैली से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। 

सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा 
प्रधानमंत्री की रैली के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी की है। मंच पर उन्हीं लोगों को जाने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने गुरुवार को कोरोना जांच कराई है। मंच के सामने लगने वाली कुर्सियों को दूर-दूर रखा गया है।  वहीं कोरोना बचाव संबंधी अन्य नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। 


सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 
प्रधानमंत्री मोदी की रैली को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड सहित अन्य सुरक्षात्मक प्रबंध भी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed