फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prime Minister modi to lay foundation Stone of nine highway projects worth over Rs 14,000 crore in Bihar

पीएम मोदी ने दी बिहार को 14 हजार करोड़ की सौगात, 21 सितंबर को रखेंगे नौ राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला

Sat, 19 Sep 2020 09:10 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 19 Sep 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister modi to lay foundation Stone of nine highway projects worth over Rs 14,000 crore in Bihar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को 14 हजार करोड़ की सौगात दी है। पीएम मोदी 21 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए से बिहार में नौ राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवाओं का भी उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन


45,945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवा के माध्यम से जोड़ा जाएगा
इसके तहत बिहार के सभी 45,945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवा के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस परियोजनाओं का मकसद राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी के साथ तेजी से विकास के लिए मार्ग प्रशस्त करना है। 
विज्ञापन


नौ परियोजनाओं की कुल लंबाई करीब 350 किलोमीटर
हाइवे प्रॉजेक्ट्स की बात करें तो नौ परियोजनाओं की कुल लंबाई करीब 350 किलोमीटर है। इसको बनाने में 14,258 करोड़ रुपये लगेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने साल 2015 में बिहार के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


38 परियोजनाओं पर चल रहा है काम
इसमें 54,700 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाएं शामिल थीं। इनमें से 13 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 38 पर काम चल रहा है। वहीं, अन्य परियोजनाओं के लिए डीपीआर/बोली/स्वीकृति का काम जारी है। 


बिहार में हर 25 किलोमीटर की दूरी पर एक पुल होगा
प्रधानमंत्री के इस पैकेज के तहत, बिहार की तमाम नदियों पर पुल बनने का काम पूरा हो जाएगा। साथ ही कनेक्टिविटी भी अच्छी हो जाएगी। इसके अलावा नेशनल हाइवे की चौड़ाई पर्याप्त होगी और वे काफी मजबूत भी होंगे। केवल गंगा नदी के ऊपर 17 पुल हो जाएंगे। इस तरह, औसतन बिहार में हर 25 किलोमीटर की दूरी पर एक पुल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed