फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Preparations for Patna Teachers and Graduate constituency elections intensify; training for vote-counting

बिहार में चुनाव है: EVM में होगा मतदान या बैलेट से? बिहार विधान परिषद् निर्वाचन की ट्रेनिंग में क्या बताएंगे

Fri, 09 Oct 2026 07:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 09 Oct 2026 07:42 PM IST
सार

पटना शिक्षक और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए अलग-अलग श्रेणियों के कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कर्मियों को गंभीरता से प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला 

विज्ञापन
Preparations for Patna Teachers and Graduate constituency elections intensify; training for vote-counting
एमएलसी चुनाव की ट्रेनिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में बिहार विधान परिषद के पटना शिक्षक एवं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। निष्पक्ष और सुचारू तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके तहत मतगणना पदाधिकारियों को 10 और 16 अक्टूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि मतदान पदाधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वर, संग्रहण दल के कर्मियों और वीडियोग्राफरों का प्रशिक्षण 21 अक्टूबर को होगा।
विज्ञापन

 

सहायक निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों में गंभीरता और सजगता के साथ भाग लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण और संवेदनशील दायित्व है। इसके सफल संचालन के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की स्पष्ट जानकारी और निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन जरूरी है।

विज्ञापन

 

समाहरणालय के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण

जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतगणना पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 10 और 16 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। वहीं, मतदान पदाधिकारियों और माइक्रो ऑब्जर्वर के दूसरे चरण का प्रशिक्षण 21 अक्टूबर को होगा। इसी दिन संग्रहण दल के कर्मियों के साथ वीडियोग्राफरों और कैमरामैन को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशासन का जोर निर्वाचन से जुड़े सभी कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों और प्रक्रिया की पूरी जानकारी देने पर है, ताकि चुनाव के दौरान निर्धारित नियमों और निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed