फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Preparation for reception party at cricketer Mukesh Kumar's house, he will come to Gopalganj, T20 match.

Bihar: शादी के बाद अब इस क्रिकेटर के घर रिसेप्शन पार्टी की तैयारी, फाइनल मैच के बाद गोपालगंज आएंगे मुकेश कुमार

Sat, 02 Dec 2023 09:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 02 Dec 2023 09:25 AM IST
सार

28 नवंबर को तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की शादी छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव की रहने वाली दिव्या के साथ मंगलवार को संपन्न हुई थी। शादी के बाद अब चार दिसंबर को उनके पैतृक गांव काकड़कुंड में रिसेप्शन पार्टी की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Preparation for reception party at cricketer Mukesh Kumar's house, he will come to Gopalganj, T20 match.
अपनी पत्नी और परिजनों के साथ क्रिकेटर मुकेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हुए तेज गेंदबाद मुकेश कुमार की शादी के बाद अब उनके घर रिसेप्शन पार्टी (बहुभोज) की तैयारी चल रही है। उनका पैतृक घर सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव में है। 28 नवंबर को शादी के बाद वह 29 नवंबर की सुबह ही भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज का चौथा मैच खेलने रायपुर चले गए थे। 4 दिसंबर को उनका रिसेप्शन है। घर में इसकी तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है। 3 दिसंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के फाइनल मैच के बाद तेज गेंदबाज मुकेश कुमार गोपालगंज आएंगे। इसको लेकर गांव में जश्न का माहौल है । सभी लोग 4 दिसंबर की तैयारी में लग चुके हैं।

विज्ञापन

Preparation for reception party at cricketer Mukesh Kumar's house, he will come to Gopalganj, T20 match.
क्रिकेटर मुकेश कुमार का पैतृक घर। - फोटो : अमर उजाला

पैतृक गांव काकड़कुंड में रिसेप्शन पार्टी की तैयारी शुरू हो गई
बता दें कि तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की शादी छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव की रहने वाली दिव्या के साथ मंगलवार को संपन्न हुई। शादी के बाद अब चार दिसंबर को उनके पैतृक गांव काकड़कुंड में रिसेप्शन पार्टी की तैयारी शुरू हो गई है। इस पार्टी में शिरकत करने के लिए भारतीय टीम के कई क्रिकेटर के भी शामिल होने के लिए संभावना है। मुकेश को क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन को देख कर आर. अश्विन ने हाल ही में जूनियर मोहम्मद शमी करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Preparation for reception party at cricketer Mukesh Kumar's house, he will come to Gopalganj, T20 match.
पत्नी के साथ क्रिकेटर मुकेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा था
क्रिकेटर मुकेश कुमार इन दिनों आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की बॉलिंग की कमान संभाल रहे हैं। गोपालगंज के सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव के रहने वाले स्वर्गीय काशीनाथ सिंह और मालती देवी के पुत्र हैं। मुकेश कुमार के पिता कोलकाता में टैक्सी ड्राइवर का काम करते थे। कड़ी मेहनत और लगन के साथ क्रिकेटर मुकेश कुमार ने क्रिकेट खेल और गांव की गलियों से होते-होते आज अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बन चुके हैं। मुकेश कुमार को पिछले साल ही आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद से मुकेश कुमार का अंतरराष्ट्रीय टीम में चयन हुआ। श्रीलंका के बीच में घरेलू टी 20 श्रृंखला मैच में मुकेश कुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर दो विकेट लिए और टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। मुकेश कुमार ने कुछ महीने पहले ही दिव्या सिंह के साथ गोपालगंज के एक होटल में सगाई की थी। दिव्या सिंह छपरा के बनियापुर के बेरुई गांव निवासी सुरेश सिंह की बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed