फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pregnant woman going to hospital for delivery injured in road accident

Bihar: प्रसव कराने अस्पताल जा रही गर्भवती महिला सड़क हादसे में घायल, इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

Thu, 29 Feb 2024 05:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Feb 2024 05:03 PM IST
सार

Bihar: बेतिया में प्रसव पीड़ा से कराहती अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। वहीं जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई, जबकि अन्य चार सहयोगी परिजन भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र के पचरुखी चौक के समीप की है। वहीं मृत प्रसूती महिला की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र की मुरली गांव निवासी उमेश महतो की पत्नी रीना देवी 30 वर्षीय के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Pregnant woman going to hospital for delivery injured in road accident
गर्भवती महिला सड़क हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार मृतका रीना देवी को अचानक बुधवार की देर रात प्रसव पीड़ा हुआ। वहीं परिजन टेंपो का भाड़ा कर प्रसव कराने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज ले जा रहे थे। इसी दौरान पचरुखी चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही  अनियंत्रित बोलेरो ने ठोकर मार दी।

विज्ञापन


घटना के बाद गर्भवती रीना देवी सहित आशा कार्यकर्ता आशा देवी 40 वर्षीय, भाभी चंदा देवी 45 वर्षीय, मृतका के पति उमेश महतो 26 वर्षीय तथा सरस्वती देवी 35 वर्षीय गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों ने अपने परिजनों को सूचना दी। इधर घटना की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस की टीम ने ऑटो में सवार सभी घायलों को इलाज के लिए नकरटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।

विज्ञापन


बोलेरो के बारे में पता लगाया जा रहा 
इधर, गौनहा थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बारात से लौट रहे बोलेरो और ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है। इसमें ऑटो सवार एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। ऑटो को थाने पर लाया गया है। बोलेरो के बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले में पीड़ित के परिजनों के आवेदन पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed