{"_id":"657af717a722b183400c954b","slug":"pregnant-woman-dies-after-getting-stuck-in-traffic-jam-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गर्भवती महिला की जाम में फंसने से मौत, 7 महीने का था गर्भ, पेट में हो रहा था दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गर्भवती महिला की जाम में फंसने से मौत, 7 महीने का था गर्भ, पेट में हो रहा था दर्द
Thu, 14 Dec 2023 06:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 14 Dec 2023 06:15 PM IST
सार
Bihar News: बेतिया में जाम में फंसने एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के पेट में अचानक दर्द होने लगा था। जिसके कारण परिजन उसे टेंपो से अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन बगहा रेलवे ढाला के पास टेंपो जाम में फंस गया। जिस वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गर्भवती महिला की जाम में फंसने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में जाम में फंसने के कारण एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। बताया जाता है कि महिला 7 महीने से गर्भवती थी और उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा। दर्द होने के कारण परिजन उसे टेंपो से अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन बगहा रेलवे ढाला के पास टेंपो जाम में फंस गया। जिसके कारण गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं मृतका की पहचान बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र सालहा जमुनिया गांव निवासी संदीप कुमार की पत्नी सुनैना देवी 24 वर्षीय के रूप में की गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुनैना देवी के पेट में गुरुवार को अचानक दर्द होने लगा। इसके बाद परिजन उसे एक टेंपो से लेकर अस्पताल जाने लगे। इसी बीच रेलवे ढाला के पास टेंपो जाम में फंस गया। तकरीबन एक घंटे तक टेंपो जाम में फंसा रहा। जिसके बाद परिजनों की बेचैनी धीरे-धीरे बढ़ती गई और परिजन सुनैना देवी को कंधे पर लेकर अस्पताल जाने के लिए दौड़ने लगे। तकरीबन परिजनों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचने के लिए एक घंटा और समय लग गया। तब तक सुनैना देवी की मौत हो चुकी थी। वहीं अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने सुनैना देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एक घंटा पहले हो चुकी थी महिला की मौत
वहीं मृतका सुनैना देवी के पिता बगहा के शास्त्री नगर निवासी नथुनी राम ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी 3 साल पहले संदीप कुमार से की थी। परिजनों ने बताया कि सुनैना देवी के पेट में यह पहला बच्चा था। जिसका इलाज बगहा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा था। हालांकि अचानक उसके पेट मे तेज दर्द होने के बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल बहा ले जाया जा रहा था। इधर बता दें कि घंटे काफी मस्कत के बाद पुलिस ने जाम से लोगों को निजात दिलाया। प्रतिदिन बगहा में जाम कि समस्याएं बनी रहती है।
विज्ञापन