फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prashant Kishore taunted BJP in Saran on Rahul Gandhi parliament membership cancellation

Bihar: राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर PK का भाजपा पर तंज, बोले- BJP 'छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता' को याद रखे

Sat, 25 Mar 2023 04:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Mar 2023 04:36 PM IST
सार

प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनीति में इस तरह के बयान और टिप्पणी लोग एक दूसरे के खिलाफ देते रहते हैं। भाजपा के लोगों को अपने नेता अटल जी की पंक्ति "छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता" याद करना चाहिए और बड़ा दिल दिखाना चाहिए।

विज्ञापन
Prashant Kishore taunted BJP in Saran on Rahul Gandhi parliament membership cancellation
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार के सारण में राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत के दौरान शनिवार को उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हुए मुझे ये लगता है कि दो साल की सजा अधिक है। राजनीति में इस तरह के बयान और टिप्पणी लोग एक दूसरे के खिलाफ देते रहते हैं। भाजपा के लोगों को अपने नेता अटल जी की पंक्ति "छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता" याद करना चाहिए और बड़ा दिल दिखाना चाहिए।

विज्ञापन


प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को दी नसीहत
पीके ने कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को पता ही नहीं है कि वे किस लड़ाई में हैं। सिर्फ दिल्ली में संसद तक मार्च करने और ट्वीट करने भर से ये लड़ाई आप नहीं लड़ सकते। ये लड़ाई अगर आपको लड़नी है तो आपको जमीन पर, गांवों में, सड़कों पर उतरना पड़ेगा। कल मैं 20 किमी पैदल चला हूं, मुझे कांग्रेस का एक कार्यकर्ता नहीं मिला जो राहुल गांधी की सदस्यता पर गांवों में लोगों को बता रहा हो कि ये गलत हुआ है। जबतक विपक्षी दलों की लड़ाई चुनावी नतीजों में नहीं दिखेगी, तबतक कोई आपको गंभीरता से नहीं लेगा।
विज्ञापन


क्या है मोदी उपनाम विवाद और क्यों मिली राहुल गांधी को सजा?
कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने साल 2019 में एक चुनावी सभा के दौरान ‘मोदी’ सरनेम को लेकर कथित तौर पर कहा था कि आखिर सभी चोरों के नाम मोदी कैसे हैं? इसे लेकर गुजरात बीजेपी के एक विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी पर मानहानी का मुकदमा कर दिया था। शिकायतकर्ता पूर्णेश के वकील ने दावा किया, राहुल गांधी के भाषण की फुटेज से साबित होता है कि उन्होंने वाकई में ऐसी टिप्पणी की थी। और उनके शब्दों ने मोदी समुदाय को बदनाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राहुल गांधी ने कोर्ट में कहा कि मैंने किसी समुदाय को बदनाम करने के लिए कोई बयान नहीं दिया था। किसी को हानि पहुंचाने का मेरा कोई भी इरादा नहीं था। मेरा उद्देश्य सिर्फ भ्रष्टाचार को उजागर करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed