{"_id":"63400dce957fd773e57f59a9","slug":"prashant-kishore-slams-tejashwi-yadav-lalu-prasad-over-education-ahead-of-lok-sabha-election-2024","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर तंज, बोले- लालू का लड़का 9वीं पास है तो डिप्टी सीएम है, ऐसे किसी और को भी..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर तंज, बोले- लालू का लड़का 9वीं पास है तो डिप्टी सीएम है, ऐसे किसी और को भी..
Fri, 07 Oct 2022 08:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 07 Oct 2022 08:59 PM IST
विज्ञापन
प्रशांत किशोर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के सियासी घमासान के बीच राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव का लड़का 9वीं पास है और वो राज्य का उपमुख्यमंत्री है। क्या ऐसे किसी और को चपरासी की भी नौकरी मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रशांत किशोर ने यह बात जनसुराज यात्रा के दौरान लोगों से बात करते हुए कही।
विज्ञापन
जन सुराज पदयात्रा के छठवें दिन पीके ने पलायन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि लोग रोजगार के अभाव में परिवार से दूर रोजी रोटी की तलाश में दिल्ली-मुंबई में काम करते हैं। ऐसे लोगों को 6 महीने से एक साल के अंदर बिहार वापस लाने का प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर की पदयात्रा धनौजी के बाद पिपरा होते हुए बजरा पंचायत पहुंचे। यहां दो छोटी छोटी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभी कोई चुनाव नहीं है, मैंने अपना घर परिवार छोड़कर बिहार के गांव-गांव में पैदल चलना शुरू किया है और संकल्प लिया है कि बिहार के सारे गांव-पंचायत में पैदल चल कर जाऊंगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वोट मांगने के लिए नहीं, बल्कि यह बताने के लिए कि जिनको आज तक आप लोग वोट देते हुए आए हैं उन्होंने आपकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया है। गरीबी, महंगाई, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दे हैं, अगर आप अपने और अपने बच्चों की भविष्य की चिंता नहीं करेंगे, तो कौन करेगा।