फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   prashant kishor said RSS real coffee BJP just the frothy top

Bihar: प्रशांत किशोर ने कॉफी से की RSS-BJP की तुलना, कहा- भगवा पार्टी ऊपरी हिस्से वाला झाग, संघ असली चीज

Sun, 30 Oct 2022 06:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Oct 2022 06:15 PM IST
सार

प्रशांत किशोर ने अफसोस जताया कि उन्हें यह महसूस करने में काफी समय लगा कि गोडसे की विचारधारा को गांधी की कांग्रेस को ही पुनर्जीवित कर हराया जा सकता है और यह बेहतर होता कि मैं नीतीश कुमार जगन मोहन जैसे लोगों की मदद करने के बजाय उस दिशा में काम करता।

विज्ञापन
prashant kishor said RSS real coffee BJP just the frothy top
प्रशांत किशोर (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को भाजपा-आरएस गठबंधन की तुलना कॉफी से की। किशोर ने कहा कि भाजपा इस इसमें झाग की तरह है जो ऊपरी हिस्से में रहता है, जबकि असली चीज नीचे (आरएसएस) है जो उसका मूल शरीर है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


'गांधी की कांग्रेस पुनर्जीवित कर हरायी जा सकती है गोडसे की विचारधारा'
प्रशांत किशोर अभी राज्यव्यापी 3,500 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के दिन पदयात्रा शुरू की थी। पदयात्रा के दौरान रविवार को उन्होंने अफसोस जताया कि उन्हें यह महसूस करने में काफी समय लगा कि नाथूराम गोडसे की विचारधारा को गांधी की कांग्रेस को ही पुनर्जीवित कर हराया जा सकता है और यह बेहतर होता कि मैं नीतीश कुमार जगन मोहन जैसे लोगों की मदद करने के बजाय उस दिशा में काम करता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'भाजपा-आरएसएस को शॉर्टकट तरीके से नहीं हराया जा सकता'
आईपैक के संस्थाक किशोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रथ को रोकने में विपक्षी एकजुटता की प्रभावशीलता पर संदेह करते रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक कोई यह नहीं समझता कि वे क्या हैं, तब तक कोई भी भाजपा को नहीं हरा सकता। उन्होंने आगे पूछा- क्या आपने कभी एक कॉफी का कप देखा है? जैसे उसके सबसे ऊपर झाग होता है, भाजपा वैसी ही है। उसके नीचे आरएसएस की गहरी संरचना है। आरएसएस ने सामाजिक ताना-बाना खराब कर लिया है। इसे अब शॉर्टकट तरीके से नहीं हराया जा सकता है।  


पदयात्रा में 'भाजपा का एजेंट' बताकर नीतीश पर साध रहे निशाना
किशोर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का चुनाव प्रचार अभियान संभाला था। इस चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। किशोर पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं और उन्हें 'भाजपा का एजेंट' बता रहे हैं। 

तब हैरानी हुई, जब मेरी पार्टी के सासंदों ने सीएबी के पक्ष में दिया वोट
चुनावी रणनीतिकार ने कहा, जब मैं जदयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष था, तब देश में सीएए-एनआरसी के खिलाफ उबाल था। मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि मेरी पार्टी के सांसदों ने भी संसद में नागरिकता संसोधन विधेयक (सीएबी) के पक्ष में मतदान किया। उस समय हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार थे। उनसे मेरा सामना हुआ तो उन्होंने दावा किया कि वह दौरे पर थे, इसलिए उन्हें इस डेवलपमेंट के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वह बिहार में एनआरसी की अनुमति नहीं देंगे। उनके दोहरेपन से मुझे महसूस हुआ कि मैं इनके साथ काम नहीं कर सकता।" बाद में किशोर को निष्कासित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed