फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Potato-onion businessman shot dead in Motihari, relatives blocked Motihari-Chhaudadano road

Bihar Crime: आलू-प्याज व्यवसायी की गोली मार कर हत्या, परिजनों ने शव रखकर जाम किया मोतिहारी-छौड़ादानो मार्ग

Fri, 11 Aug 2023 02:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 11 Aug 2023 02:36 PM IST
सार

Bihar News: मृतक के भाई राहुल ने कहा कि मेरे भाई की हत्या हुई है। इसके विरोध में हम लोग सड़क जाम कर वरीय अधिकारी को बुलाने मांग कर रहे हैं। वह मेरे भाई के हत्यारे की गिरफ्तारी का आश्वासन दें, फिर हम लोग जाम खत्म करेंगे। 

विज्ञापन
Potato-onion businessman shot dead in Motihari, relatives blocked Motihari-Chhaudadano road
मोतिहारी-छौड़ादानो मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करते मृतक के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में आलू-प्याज व्यवसायी की गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने मोतिहारी-छौड़ादानो मुख्य मार्ग को लखौरा थाना के नारायणपुर चौक पर टायर जला कर रोड जाम कर दिया है। इस दौरान परिजन और ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि अपराधियों की गिरफ्तारी हो और व्यवसायी के परिजनों को न्याय मिले। सड़क जाम की खबर मिलने के बाद लखौरा, छौड़ादानो और महुआवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाकर सड़क जाम खुलवाने में जुटी है। परिजन वरीय अधिकारी से मिलने की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी रोहित कुमार (20) महुआवा बाजार में आलू-प्याज व्यवसाय करता था। इसी बीच वह बीती शाम ड्राइवर को बुलाने के लिए कटगेनवा ललन यादव के घाट गया था। जैसे ही वह बाइक लेकर आगे बढ़ा कि महुआवा थाना और एसएसबी कैंप के बीच बाइक सवार अपराधियों ने रोहित को गोली मार दी। ललन ने बचने का प्रयास किया और अपना हाथ आगे बढ़ाया। वैसे ही फिर अपराधियों ने दूसरी गोली मार दी। रोहित और ललन वहीं पर गिर गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोनों को मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां रोहित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जैसे ही रोहित का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रोहित की मां अपने बेटे के शव से लिपट कर रोए जा रही थी। मृतक के भाई राहुल ने कहा कि मेरे भाई की हत्या हुई है। इसके विरोध में हम लोग सड़क जाम कर वरीय अधिकारी को बुलाने मांग कर रहे हैं। वह मेरे भाई के हत्यारे की गिरफ्तारी का आश्वासन दें, फिर हम लोग जाम खत्म करेंगे। उसने बताया कि रोहित पर एक साल पहले भी गोली चली थी, जिसमें वह बच गया। उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed