फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Postmortem of dead body done again in Sadar Hospital Hajipur after scissor was left inside

Bihar: सदर अस्पताल हाजीपुर में बड़ी लापरवाही, एक ही शव का दो बार किया पोस्टमार्टम; वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 13 Jun 2023 01:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Jun 2023 01:43 PM IST
सार

मृतक के परिजन राम विनोद कुमार ने बताया कि शव अस्पताल से रिलीज कर दिया गया था। संबंधित थाने के चौकीदार ने भी लिखित रूप से शव को मुझे सौंप दिया था। लेकर जा रहे थे, उसी दौरान दो नंबर से कॉल आया और बोला गया कि शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। लेकर सदर अस्पताल आइए, जिसके बाद समस्तीपुर जा रहे परिजन लौटकर सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचे।

विज्ञापन
Postmortem of dead body done again in Sadar Hospital Hajipur after scissor was left inside
मृतक पवन कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के वैशाली के सदर अस्पताल हाजीपुर में अस्पताल कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। यहां एक ही शव का दो बार पोस्टमार्टम करने का मामला सामने आया है। सदर अस्पताल के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया था। वहीं, नगर थाने के अस्पताल प्रशासन ने शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया था। परिजन शव को लेकर अपने गंतव्य तक जाने के लिए निकल गए थे। तभी रास्ते में ही सदर अस्पताल कर्मी का परिजनों के पास फोन आया। बोला गया कि शव का पोस्मार्टम नहीं हुआ है। उसके बाद परिजन दोबारा सदर अस्पताल पहुंचे जहां शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर लालगंज थाने में तैनात चौकीदार धर्मेंद्र पासवान ने बताया कि डॉक्टर साहब फोन कर बुलाए थे। बोले थे कि सिजर (कैंची) छूट गई है। इसीलिए दोबारा शव को लाया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजन को दे दिया गया है।
विज्ञापन


मृतक के परिजन राम विनोद कुमार ने बताया कि शव अस्पताल से रिलीज कर दिया गया था। संबंधित थाने के चौकीदार ने भी लिखित रूप से शव को मुझे सौंप दिया था। लेकर जा रहे थे, उसी दौरान दो नंबर से कॉल आया और बोला गया कि शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। लेकर सदर अस्पताल आइए, जिसके बाद समस्तीपुर जा रहे परिजन लौटकर सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचे। उसके बाद सदर अस्पताल में हंगामा कर दिया। तभी आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव समस्तीपुर जिले के विभूति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडी निवासी दिवंगत शंभु प्रसाद सिंह के बेटे पवन कुमार (28) का था। जो कि लालगंज में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता था। पवन कुमार लालगंज जहानाबाद बसंता गंडक नदी में स्नान करने गया था। तभी उसकी डूबने से मौत हो गई थी।


सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामनंदन प्रसाद ने बताया कि किसी कारण भूल वश परिजन शव लेकर चले गए थे। उसे फोन करके दोबारा बुलाया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed