{"_id":"58ce5d904f1c1be6431a126e","slug":"posters-inviting-youth-to-join-isis-in-bihar-nauhatta","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: ISIS के पोस्टर के जरिये युवाओं को बुलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: ISIS के पोस्टर के जरिये युवाओं को बुलावा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sun, 19 Mar 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
आईएसआईएस पोस्टर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अपने पोस्टर के जरिये बिहार के युवाओं को आईएसआईएस से जुड़ने लिए आमंत्रित किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मामला रोहतस जिले के नौहट्टा का है। नौहट्टा जिले के सिंगरौली बिग्घा गांव में शनिवार को बिजली के पोल पर आईएसआईएस के पोस्टर देखने को मिले।
विज्ञापन
Nauhatta: Posters inviting youth to join ISIS surface in Bihar. pic.twitter.com/18eanju2SE
— ANI (@ANI_news) 19 March 2017विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इस मामले पर नौहट्टा थाना के एसएचओ संजय कुमार ने कहा कि पोस्टर के खिलाफ हमें सूचना मिली है और हम इसकी छानबीन कर रहे हैं। जबकि रोहतस जिले के एसपी एम एस धिलन ने कहा कि "पोस्टर को रिमोट क्षेत्र में देखा गया है। इससे गांव वाले भी परेशान हैं। शक के दायरे में अनजान शक्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर दिया गया है, और उसकी खोजबीन की जी रही है"।
विज्ञापन
बहरहाल, आए दिन आतंकी संगठन आईएसआईएस भारत में अपनी पैठ जमाने की कोशिश कर रहा है। अभी हाल ही के दिनों एमपी, यूपी समेत कई जगह हादसे हुए हैं, जिसमें कुछ आरोपी पकड़े भी गए थे, जिनका संबंध आतंकी संगठन आईएसआईएस से बताया गया था।