Bihar News : पोर्टेबल बाथरूम का दरवाजा खुला तो सन्न रह गई पुलिस टीम; ट्रक के अंदर कारोबारी ने कर रखा था जुगाड़
Bihar Police : ट्रक के अंदर पोर्टेबल बाथरूम था। कोई देखे तो समझे कि किसी डीलर के लिए जा रहा हो। लेकिन था यह जुगाड़। ऐसा जुगाड़ कि कहीं गाड़ी रोकनी नहीं पड़े। पुलिस झांसे में आ जाए। लेकिन, जब पुलिस ने देखने के बहाने बाथरूम को खोला तो टीम सन्न रह गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली LTF और महनार थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जप्त किया है। पुलिस ने शराब के साथ साथ उस जुगाड़ का भी पर्दाफाश किया जिसके तहत कारोबारी शराब की खेप कर रहे थे। ट्रक के अंदर पोर्टेबल बाथरूम बना था ताकि अगर कोई देखे तो यही समझे कि किसी डीलर के लिए जा रहा है। इस जुगाड़ में गाड़ी को कहीं रोकनी नहीं पड़े और पुलिस पूरी तरह झांसे में आ जाए। ट्रक में इस व्यवस्था के साथ शराब कारोबारी ने ट्रक के अंदर एक डबल तहखाना बना रखा था जिसमें शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने उस तहखाने से 546 कार्टून विदेशी शराब जप्त किया है।
जुगाड़ देखकर पुलिस भी रह गई भौंचक
इस संबंध में महनार थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि यह ट्रक गौहाटी से महनार आया था और फिर इसे हाजीपुर जाना था। सूचना पक्की थी इसलिए पुलिस पहले से तैयार थी। थानपुर में उस ट्रक (BR02 GC 1265) को आते देख पुलिस ने घेर लिया। ट्रक पर सवार लोगों से पूछताछ करने पर बताया कि पोर्टेबल बाथरूम पहुंचाने जा रहे हैं। ट्रक के अंदर बाथरूम और बेसिन को देखकर पुलिस भी कुछ देर के लिए उसके चकमे में आ गई लेकिन फिर शौचालय देखने के क्रम में जैसे ही उसे खोला तो देखकर सन्न रह गई। उस बाथरूम के अंदर एक तहखाना बना था जिसके अंदर 546 कार्टून विदेशी शराब जब्त किए गये। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जब्त किए गये शराब की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये हैं।
जुगाड़ निर्माण में तीन से चार लाख रुपये खर्च के हैं अनुमान
महनार थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि यह शराब लगभग 50 लाख रुपये के हैं लेकिन इनलोगों जिस जुगाड़ से शराब की खेप करने की व्यवस्था की थी इसकी भी लागत तीन चार लाख से कम नहीं होगी। संजय कुमार ने बताया कि ट्रक के अंदर इतनी सफाई से पोर्टेबल बाथरूम को एक निश्चित आकार दिया गया था कि उस पर कोई शक नहीं कर सकता था।
शराब के साथ गिरफ्तार दो कारोबारी उत्तर प्रदेश के
पुलिस ने उन शराब की खेप के साथ तीन शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गये उन तीन शराब कारोबारियों में उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला विष्णु और गौरव पाल हैं जबकि तीसरा आरोपी मंजे कुमार महनार का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस्नेम से दो आरोपी एक ही जगह इटावा के रहने वाले हैं जबकि जब्त किया गया ट्रक बिहार के गया जिला का है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस इन तीनों से पूछताछ कर रही है ताकि जुगाड़ के दिमाग और शराब के बड़े सौदागरों तक पुलिस पहुंच सके।