{"_id":"686f8d5585e68e9eaf00303b","slug":"political-battle-erupts-over-slogan-clean-the-brown-hair-jitan-ram-manjhi-issues-warning-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 'भूरा बाल साफ करो' नारे पर छिड़ा सियासी संग्राम, जीतनराम मांझी ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 'भूरा बाल साफ करो' नारे पर छिड़ा सियासी संग्राम, जीतनराम मांझी ने दी चेतावनी
Thu, 10 Jul 2025 03:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गयाजी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 10 Jul 2025 03:22 PM IST
सार
गयाजी जिले के अतरी विधानसभा के सीड़ पंचायत में राजद विधायक अजय यादव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजद समर्थक और सोहड़ा पंचायत के मुखिया पति मुनारिक यादव का एक वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
हम पार्टी के प्रमुख जीतनराम मांझी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गयाजी जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र के सीड़ पंचायत में आयोजित एक राजद कार्यक्रम के दौरान एक विवादास्पद बयान ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। राजद विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव की मौजूदगी में मंच से सोहड़ा पंचायत के मुखिया पति मुनारिक यादव द्वारा दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में मुनारिक यादव 1990 के दशक के चर्चित नारे “भूरा बाल साफ करो” का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि "अब फिर वही समय आ गया है।" इस नारे का इस्तेमाल लालू प्रसाद यादव द्वारा किया गया था, जिसे जातिगत राजनीति के प्रतीक के रूप में देखा गया था।
इस बयान के वायरल होते ही बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के प्रमुख जीतनराम मांझी ने इस पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस स्लोगन को भूल गए थे, वो अब भूलभुलैया में हैं। मांझी ने कहा, "राजद आज भी एक ही जाति विशेष के लोगों की मदद करता है, जबकि बाकी समाज को नजरअंदाज किया जाता है। यह बात आम लोगों को समझनी चाहिए।"
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार
मांझी ने आगे कहा कि "अगर आज भी ‘भूरा बाल साफ करो’ जैसे नारों को दोहराया जाता है, तो लोग खुद तय कर लेंगे कि उन्हें किस दिशा में जाना है।" उन्होंने जनता से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास हो रहा है। इस बयान को लेकर आरजेडी की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह मुद्दा आगामी चुनावी माहौल में एक बड़ा राजनीतिक बहस का केंद्र बन सकता है।