फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Policemen stopped ambulance in Patna due to convoy of CM Nitish Kumar, innocent child kept suffering

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के कारण पुलिसकर्मियों ने रोकी एंबुलेंस, घंटे भर तड़पता रहा मासूम

Sat, 30 Sep 2023 11:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Sep 2023 11:06 AM IST
सार

Patna News :  मासूम के परिजन गुहार लगाते रहे कि बच्चा बेहोश है, सही समय पर इलाज नहीं मिला तो वह मर जाएगा। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी और एंबुलेंस को रोककर रखा।

विज्ञापन
Policemen stopped ambulance in Patna due to convoy of CM Nitish Kumar, innocent child kept suffering
फतुहा में फंसी रही एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में एक बार फिर से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के कारण मौत से जंग लड़ रहे मासूम के एंबुलेंस को करीब घंटे भर रोककर रखा गया। मासूम के परिजन गुहार लगाते कि बच्चा बेहोश है, सही समय पर इलाज नहीं मिला तो वह मर जाएगा। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी और एंबुलेंस को रोककर रखा। मासूम के परिजनों का कहना है कि फतुहा के एक निजी अस्पताल से उस बच्चों को लेकर पटना के अस्पताल में ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस मुख्यमंत्री के काफिले को लेकर सभी गाड़ियो को रोक दी। 

विज्ञापन


मासूम की मां पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगाती
घटना फतुहा थाना इलाके के रेलवे ओवर ब्रिज के पास की है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिले नालंदा से इथनॉल फैक्ट्री का उद्घाटन कर वापस राजधानी लौट रहे थे। उनका काफिले को जाने में किसी तरह की त्रुटि न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी ने सभी गाड़ियों को रोक दिया। इसी में एक एंबुलेंस भी फंस गया। मासूम बच्चे की मां पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगाती रही। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस को जाने दिया जाए। लेकिन, उनकी बातों को अनसुनी कर दी गई। हालांकि, इस मामले में पटना के ट्रैफिक एसपी ने कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है। सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो, इसका ख्याल रखें। वहीं भाजपा इस मामले को लेकर बिहार सरकार पर सवाल खड़ा कर रही है। 

विज्ञापन


एक महीना पहले भी ऐसा ही हुआ था
करीब एक माह पहले भी ऐसा ही हुआ था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 अगस्त की शाम गंगा पथ का निरीक्षण करने जा रहे थे। उनके काफिले के लिए पुलिसकर्मियों ने एक एंबुलेंस को रोक दिया गया था। उस वक्त भी मरीज के परिजन एंबुलेंस को नहीं रोकने की गुहार लगाते रहे लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी। सीएम नीतीश कुमार का काफिला गुजरने के एंबुलेंस को काफी देर तक रोका गया और जब नीतीश कुमार का काफिला गुजर गया। उसके बाद एंबुलेंस को वहां से छोड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed