Bihar News: चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में प्लेटफॉर्म पर गिरा शख्स, पुलिसकर्मी ने दौड़कर बचाई जान
Bihar News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की लोग काफी तारीफ भी कर रहे हैं। दरअसल वायरल वीडियो आरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो का बताया जा रहा है। जहां एक पुलिसकर्मी के द्वारा चलती ट्रेन पर चढ़ रहे एक शख्स की जान बचाते देखा गया। जिसके बाद लोग इस पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसकी इस काम की सराहना भी करते नहीं चूक रहे हैं।