{"_id":"630cfa1ba8e4216e455feced","slug":"policeman-killed-in-violence-during-anti-encroachment-drive-in-darbhanga","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दरभंगा में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हिंसा, पुलिसकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दरभंगा में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हिंसा, पुलिसकर्मी की मौत
Mon, 29 Aug 2022 11:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:10 PM IST
सार
दरभंगा में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में घायल हुए एक पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले में सोमवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान हिंसा में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, नेहरा सहायक थाना क्षेत्र के तरौनी मोड़ के पास सुबह अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद जैसे ही अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू हुआ, लोगों ने इसमें व्यवधान डालने की कोशिश की। इसे रोकने के लिए पथराव किया गया। इस दौरान अधिकारियों को अपनी जान बचाकर छिपना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिंसक प्रदर्शन की वजह से तीन सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान एक पुलिस वाहन के चालक चेत नारायण सिंह सहित तीन अधिकारियों को गंभीर चोटें आईं। तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान चेत नारायण सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना में घायल दो अन्य पुलिकर्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।