{"_id":"65d7387a99ea896b410d943e","slug":"police-slapped-e-rickshaw-driver-in-bettiah-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुलिस ने ई रिक्शा चालक को मारा थप्पड़, गुस्से में चालक पुलिस के जीप पर चढ़ा, जमकर हुई ड्रामेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुलिस ने ई रिक्शा चालक को मारा थप्पड़, गुस्से में चालक पुलिस के जीप पर चढ़ा, जमकर हुई ड्रामेबाजी
Thu, 22 Feb 2024 05:35 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 22 Feb 2024 05:35 PM IST
सार
Bihar News: बेतिया स्टेशन चौक पर उस वक्त जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब पुलिस ने एक ई रिक्शा चालक को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर युवक पुलिस के जीप के ऊपर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा।
विज्ञापन
पुलिस की जीप पर चढ़ा चालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया स्टेशन चौक पर पुलिसकर्मी ने एक ई रिक्शा चालक को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने से नाराज ई रिक्शा चालक पुलिस जीप की छत पर चढ़कर हंगामा करने लगा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोग उसका वीडियो बनाने लगे। भीड़ की वजह से स्टेशन चौक पर कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गई।
विज्ञापन
मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक
बाद में पुलिस उसे पकड़कर नगर थाना ले गई और पूछताछ कर रही है। पूरे मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ई रिक्शा चालक स्टेशन चौक पर लोगों से झगड़ रहा था। मना करने पर जीप पर चढ़कर हंगामा करने लगा। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन