फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   police registered case against three people who raised Pro-Pakistan slogans in Araria

बिहार: RJD प्रत्याशी की जीत के बाद लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Mar 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Updated Fri, 16 Mar 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
police registered case against three people who raised Pro-Pakistan slogans in Araria
विरोध प्रदर्शन

बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार सरफराज आलम की जीत के बाद से एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके समर्थक कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में और भारत के विरोध में नारे लगा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके नाम सुल्तान आजमी और सज्जाद हैं। अररिया से भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप सिंह ने आरोप लगाया था कि सरफराज की जीत के बाद उनके समर्थकों ने इस वीडियो को बनाया था। हालांकि इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


बीजेपी प्रत्याशी ने अररिया के पुलिस अधीक्षक से इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस इस वीडियो की सच्चाई जानने में लगी हुई है। इस मामले पर अररिया के एसडीपीओ केडी सिंह का कहना था कि हमें सूचना मिली है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी की जानी बाकी है। जहां तक वीडियो को सर्कुलेट करने वाले लोगों की बात है उनके बारे में पता लगाया जा रहा है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वीडियो की वजह से स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने विरोध रैली निकालकर मांग की कि उन तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो वायरल वीडियो में पाकिस्तान के समर्थन में और भारत विरोधी नारे लगा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं जिनके नाम सज्जाद और सुल्तान हैं। इस मामले पर जब नव निर्वाचित सांसद सरफराज आलम से सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इस पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह वायरल वीडियो फर्जी है। इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अररिया बन जाएगा आतंक का गढ़: गिरिराज सिंह

police registered case against three people who raised Pro-Pakistan slogans in Araria
गिरिराज सिंह - फोटो : ANI
वहीं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अररिया के आतंकियों का गढ़ बनने के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के आतंकवादी बीजेपी दफ्तर में बैठे हैं। राबड़ी ने कहा कि 'जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है इसलिए बौखलाए हुए हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता रास्ता दिखा रही है। अपनी वाणी को वश में रखें, अररिया की जनता से माफी मांगे वरना जनता 2019  में माफ नहीं करेगी।'

बता दें कि गिरिराज सिंह ने कहा है कि 'अररिया उपचुनाव के नतीजे पूरे देश के लिए खतरा हैं। यह केवल सीमावर्ती इलाका नहीं है और न केवल बंगाल और नेपाल से जुड़ा मामला है। क्योंकि ये इलाका अब आतंकियों का गढ़ बनेगा।'

बिहार की दो विधानसभा और लोकसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव हुआ था। जिसमें जहानाबाद से राजद उम्मीदवार कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव और भभुआ से भाजपा की रिंकी रानी पांडेय ने जीत हासिल की है। अररिया लोकसभा सीट पर राजद के उम्मीदवार सरफराज आलम ने भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed