फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police raided several bases of manju verma including her house in muzaffarpur shelter home case

मुजफ्फरपुर कांड: 'लापता' पूर्व मंत्री के घर समेत कई ठिकानों पर पुलिस ने मारा छापा

Fri, 02 Nov 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 02 Nov 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Police raided several bases of manju verma including her house in muzaffarpur shelter home case
Manju Verma - फोटो : ANI

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस ने मंजू वर्मा के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई चेरिया बरियारपुर पुलिस द्वारा की जा रही है। हालांकि अभी तक उनका कुछ भी पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी थी कि उन्हें मंजू वर्मा के बारे में पता नहीं है कि वो कहां हैं? इसपर सुप्रीम कोर्ट ने आश्चर्य जताते हुए कहा था कि राज्य सरकार अपनी ही पूर्व मंत्री को नहीं खोज पा रही है, मामले में सबकुछ ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


बिहार सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार ने कहा कि मंजू वर्मा की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि मंजू वर्मा के घर से भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला था। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत भी खारिज कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुजफ्फरपुर प्रशासन ने मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की चल-अचल संपत्तियों पर कब्जा करने की कार्रवाई तेज की है। प्रशासन ने ब्रजेश की पत्नी समेत उससे जुड़े एनजीओ के सभी 6 सदस्यों के घरों पर नोटिस चिपकाया गया है। 


बताया जा रहा है कि नोटिस में प्रशासन ने पूछा है कि आपकी संपत्तियों को सरकार क्यों न जब्त कर ले? साथ ही प्रशासन ने ब्रजेश ठाकुर की पत्नी समेत सभी लोगों से उनकी संपत्तियों का ब्योरा भी मांगा है और इसके लिए एक हफ्ते ही समय दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed