फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police Raid and court notice for accused absconding RJD leader in bihar after chirag's party leader son shot

Raid for RJD leader: बिहार में चिराग की पार्टी के नेता पुत्र को गोली मार फरार, घर पर लगा इश्तेहार

Sun, 08 Jan 2023 02:51 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 08 Jan 2023 02:51 PM IST
सार

औरंगाबाद में राजद के वरिष्ठ नेता मुरारी सोनी को पुलिस लगातार ढूंढ़ रही है।फरार रहने के कारण घर पर अब इश्तेहार भी लगा दिया गया है। सोनी की चलाई गोली से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के एक नेता का बेटा घायल होकर 17 दिनों से अस्पताल में है।

विज्ञापन
Police Raid and court notice for accused absconding RJD leader in bihar after chirag's party leader son shot
फरार राजद नेता के घर इश्तेहार चिपकाने पहुंची औरंगाबाद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्तारू़ढ़ राष्ट्रीय जनता दल इन दिनों गलत कारणों से भी सुर्खियों में है। शनिवार को पटना के एक कोर्ट ने रेप और यौन शोषण में राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव पर केस दर्ज करने का आदेश दिया। इधर, औरंगाबाद में राजद के वरिष्ठ नेता मुरारी सोनी को पुलिस लगातार ढूंढ़ रही है। छापेमारी कर रही है। फरार रहने के कारण घर पर अब इश्तेहार भी लगा दिया गया है। सोनी की चलाई गोली से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के एक नेता का बेटा घायल होकर 17 दिनों से अस्पताल में है।

विज्ञापन

17 दिन से अस्पताल में है 18 साल का रितेश
मदनपुर प्रखंड क्षेत्र में रहने वाले राजद नेता सोनी पर आरोप है कि उन्होंने सत्ता की हनक में 22 दिसंबर को शिवगंज निवासी ईंट भट्ठा संचालक अमरजीत मेहता को डराने के लिए लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की, जो वहीं पास में छत पर खडे़ लोजपा (रामविलास) के व्यवसाय प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष संतोष साव उर्फ कारू के बेटे रितेश राज (18वर्ष) को जा लगी। अमरजीत के बकाया  मांगने पर सोनी ने यह फायरिंग की थी। गोली लगने से रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद से घायल युवक का गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मदनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज हो गई और इधर राजद नेता मुरारी सोनी फरार है। 
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर सरेंडर के लिए इश्तेहार चिपकाया
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से पुलिस राजद नेता को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी चल रही है। इसी मामले में अदालती आदेश पर मदनपुर पुलिस ने राजद नेता के वार स्थित आवास पर रविवार को इश्तेहार चिपकाया है। इश्तेहार के माध्यम से पुलिस ने राजद नेता को सरेंडर करने की सख्त चेतावनी दी है। मदनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मुरारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इश्तेहार के बावजूद सोनी के सरेंडर नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed