फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police News police personnel and illegal accused fight accused fired at police team sub inspector died and one is injured

बिहार : पुलिस और शराब तस्करों के बीच गोलीबारी, दरोगा की मौत

Wed, 24 Feb 2021 03:06 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 24 Feb 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
Bihar Police News police personnel and illegal accused fight accused fired at police team sub inspector died and one is injured
बिहार: डीएसपी पीएन साहू ने पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ की जानकारी दी - फोटो : ANI

बिहार के सीतामढ़ी में शराब तस्करी के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां बरसाईं, जिसमें दरोगा दिनेश राम की रास्ते में मौत हो गई और चौकीदार लालबाबू बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


डीएसपी पीएन साहू ने बताया कि शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी गई थी। जैसे ही पुलिस घर के अंदर प्रवेश कर रही थी, आरोपियों ने उन पर गोली चलानी शुरू कर दी। इसमें एक दरोगा और चौकीदार को गोली लग गई। अस्पताल ले जाते समय दरोगा की मौत हो गई लेकिन चौकीदार की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश को भी गोली लगी है। यह घटना सीतामढ़ी के मेजरगंज के कुंवारी गांव में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते बिहार में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। हालांकि पुलिस को इस बात का अंदाजा नहीं था कि तस्करों के पास हथियार होंगे। 

इस समय सीतामढ़ी के सदर अस्पताल पर भारी मात्रा में पुलिस मौजूद हैं और सीतामढ़ी के बड़े पुलिस अफसर भी वहां पहुंचे हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि मुठभेड़ के दौरान कई बदमाश फरार हो गए। ऐसा बताया जा रहा है कि एक बदमाश को भी गोली लगी है लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 


जहां यह मुठभेड़ हुई, वो भारत-नेपाल सीमा में मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर है। कोरोना के दौरान भारत-नेपाल की सीमा को सील कर दिया गया था, हालांकि नेपाल ने अपनी तरफ से सीमा को खोल दिया है लेकिन भारत ने इसे अभी भी बंद किया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed