फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   police demand 10 thousand rupees corruption in bihar, orpan child begged to collect money

10 हजार रुपये की रिश्वत चाहिए थी पुलिस को, अनाथ बच्चे ने गले में तख्ती लटका मांगी भीख

Sun, 22 Apr 2018 01:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Updated Sun, 22 Apr 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
police demand 10 thousand rupees corruption in bihar, orpan child begged to collect money

बिहार के हाजीपुर में पुलिस ने 12 वर्ष के अनाथ बच्चे विवेक से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बच्चे के पास बस एक छोटी सी जमीन का हिस्सा है उस पर भी किसी ने कब्जा कर लिया है। वह जमीन पर कब्जा छुड़ाने के लिए पुलिस के पास मदद मांगने गया था। लेकिन पुलिस के लिए रिश्वत लेना इतना जरूरी हो गया है कि उन्होंने एक मासूम को भी नहीं छोड़ा। पैसे जमा करने के लिए विवेक ने एक अनोखा तरीका अपनाया। उसने गले में एक तख्ती लटकाई। जिसपर लिखा है कि थानेदार को 10 हजार रुपये देने में मेरा सहयोग कीजिए। उसने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर भी भीख मांगने जाएगा।

विज्ञापन


भीख मांगते हुए ही वह शुक्रवार को कलेक्टेरेट के पास पहुंच गया। जिसकी जानकारी मिलते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष की ऐसी हरकत ने केवल वैशाली पुलिस ही नहीं बल्कि पूरे महकमे को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। प्रभारी डीएम ने इस मामले में संज्ञान देते हुए जांच के निर्देश दे दिए हैं। इस मामले पर डीएम ने फोन कर महुआ एसडीओ विनोद कुमार सिंह और एसडीपीओ अनंत कुमार राय से  बात की। उन्होंने कहा कि वह दोनों कटहरा ओपी जाकर जांच करें। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार की शाम वहां पहुंच कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस के ऐसे रवैये के खिलाफ आवाज उठाने के लिए केयरटेकर महेंद्र राय ने भी यही तरीका निकाला। उन्होंने भी गले में तख्ती लटका ली, जिसपर लिखा है कि मैं अनाथ हूं। मुझे थाना प्रभारी को घूस देनी है इसलिए भिक्षा देकर मेरी मदद करें। डीएम सह डीडीसी वैशाली, सर्वनारायण यादव का कहना है कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने दो अफसरों को जांच कर प्रतिवेदन देने को कहा है। उनका कहना है कि अनाथ मासूम को न्याय जरूर मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed