फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police arrested the accused in the case of rape of a minor disabled girl in Darbhanga

Bihar Crime: नाबालिग दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार; घटना के आठ दिन बाद जागी पुलिस

Fri, 01 Sep 2023 02:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Sep 2023 02:54 PM IST
सार

Bihar Police: बिरौल के सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश कुमार राम ने बताया कि नाबालिग दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म मामले के आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को शरण देने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
Police arrested the accused in the case of rape of a minor disabled girl in Darbhanga
जमालपुर थाना, दरभंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिव्यांग नाबालिग बच्ची से बकरी चराने के दौरान गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग दिव्यांग बालिका की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना के आठ दिनों बाद जमालपुर थाना पुलिस की नींद टूटी तो पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना को 23 अगस्त को अंजाम दिया गया। जब बकरी चराने गई नाबालिग दिव्यांग बच्ची से आरोपी मुस्तकीम ने  दुष्कर्म किया। फिर उसे बेहोशी की हालत में पास के गेहुआं नदी में फेंक कर फरार हो गया। उसके बाद घटना की सूचना जमालपुर थानाध्यक्ष को दी गई थी। लेकिन पुलिस ने मामले सुलझाने की बजाय एक सप्ताह तक लटकाए रखा। इसके साथ ही पीड़ित बच्ची का अस्पताल में इलाज कराने की बजाय डरा-धमका कर परिजनों समेत भगा दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना के एक सप्ताह के बाद अब पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की मां के बयान के आधार पर जमालपुर थाना में मुस्तकीम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, पीड़ित नाबालिग के शरीर पर कई जगह दांत के निशान मिले हैं। इस वजह से उसके शरीर में संक्रमण फैल गया है। इस मामले में मंगलवार को जमालपुर थाना पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और उसे मेडिकल जांच कराने के लिए डीएमसीएच चलने को कहा।


इस पूरे मामले पर बिरौल के सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश कुमार राम ने बताया कि इस मामले के आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दुष्कर्म के आरोपी को शरण देने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed